Mumbai Muharram Procession में 14,900 Poison Capsules जब्त, Police को बड़ी शाजिश का शक
Mumbai: Muharram Procession के दौरान एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर उसके पास से जहर से भरे 14,900 कैप्सूल बरामद किये हैं। शरुआती जांच में सामने आया है की इन कैप्सूलों में चूहे मारने के लिए इस्तेमाल होने वाला जहरीला रसायन भरा गया था। पुलिस का कहना है की हर पहलु की जांच की जा रही है और बड़ी साजिश की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।
Muharram Procession के दौरान लोगों को बाँट रहा था कैप्सूल
पुलिस के अनुसार, मुहर्रम के जुलुस के दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध गतिविधिया करता हुआ दिखाई दिया। जांच करने पर पता चला की वह कुछ लोगो को कैप्सूल दे रहा था। मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू की।
मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने बताया की आरोपी को बीए किसी अनुमति के कैप्सूल बांटते हुए देखा गया था। इसके बाद उससे गहन पूछताछ की गई। जांच के दौरान कई अहम् जानकारियां सामने आई है।
सुबह मिली शिकायत के बाद तेज हुई कार्रवाई
पुलिस के मुताबिक, प्रातः करीब चार बजे एक व्यक्ति के उल्टी और पेट दर्द की शिकायत मिलने के बाद मामले की गंभीरता बढ़ गई। इसके बाद पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति से सख्ती से पूछताछ की। जांच के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर स्वीकार किया की उसका उद्देश्य मुहर्रम के जुलुस को निशाना बनाना था।
हालाँकि पुलिस ने कहा की आरोपी के बयां और अन्य साक्ष्यों का मिलान किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही पुरे मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी।
पुणे का रहने वाला है आरोपी
पुलिस ने आरोपी की पहचान पुणे निवासी फ़ैयाज़ के रूप में की है। शुरूआती जानकारी के अनुसार वह पेंट का कारोबार करता था। जांच एजेंसियों को पता चला है की उसने हाल ही में बड़ी मात्रा में जिंक फॉस्फाइड नामक रसायन मंगाया था, जिसका उपयोग आमतौर पर चूहे मरने की दवा के रूप मर किया जाता है।
जांच में यह भी सामने आया है की आरोपी पिछले कुछ दिनों से अपने घर पर एक-एक ग्राम जहर भरकर कैप्सूल तैयार कर रहा था। पुलिस का दावा है की वह कुल 30 हज़ार कैप्सूल तैयार करने की योजना बना रहा था, लेकिन उससे पहले ही उसे पकड़ लिया गया।
14,900 Capsules जब्त, जांच दायरा बढ़ा
पुलिस ने आरोपी के पास कुल 14,900 जहरीले कैप्सूल बरामद किये हैं। बामड़ कैप्सूलों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है की आरोपी अकेले काम कर रहा था या उनके साथ अन्य लोग भी जुड़े हुए थे।
जांच एजेंसिया आरोपी के मोबाइल फ़ोन, संपर्कों और वित्तीयन लेन-देन की भी जांच कर रही है। पुलिस इस बात की भी पड़ताल का रही है की इतनी बड़ी मात्रा में जहरीला पदार्थ कहाँ से ख़रीदा गया और इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क तो नहीं है।
विशेष यात्राओं की भी हो रही जांच
जांच के दौरान यह जानकारी भी सामने आई है की आरोपी वर्ष 2025 में ईरान और इराक़ की यात्रा कर चूका है। पुलिस फिलहाल इन यात्राओं और मामले बीच किसी संभावित संबंध की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है की फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाज़ी होगी और सभी तथ्यों की जांच की जा रही है।
हर पहलु से जांच में जुटी पुलिस
मुंबई पुलिस का कहना है की मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कई स्टारों पर की जा रही है। फॉरेंसिक रिपोर्ट, डिजिटल साक्ष्य और आरोपी से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगो से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है।
फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और मामले की जांच जारी है। आने वाले दिनों में जांच पूरी होने के बाद इस पुरे घटनाक्रम से जुड़े और तथ्य सामने आने की संभावना है।
यह भी पढ़ले…
Bharat Tiwari Encounter Case Update: माँ का बड़ा आरोप, भोजपुर SP ने दी जान से मारने की धमकी?
