Bharat Tiwari Encounter Case Update: माँ का बड़ा आरोप, भोजपुर SP ने दी जान से मारने की धमकी?
Bihar: Bharat Tiwari Encounter मामले में नया मोड़ आया है। जब मृतक की माँ आशा देवी ने भोजपुर के सप प् पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दवा है की SP उनके घर आकर परिवार पर मामले को आगे नहीं बढ़ाने और मीडिया में बयां नहीं देने का दबाव बनाया। हालांकि SP ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है। मामले की न्यायिक जांच पहले से ही जारी है और परिवार लगातार निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग का रहा है।
‘मीडिया में मत बोलो, नहीं तो बेटे की तरह मरवा देंगे’
Bharat Tiwari की माँ आशा देवी ने मीडिया से बातचीत के दौरान आरोप लगाया की घटना के आठ दिन बाद भोपुर के SP उनके घर पहुंचे और परिवार से कहा की अब इस मामले को यहीं खत्म कर दीजिये। उन्होंने आरोप लगाया की SP ने परिवार को मीडिया में ज़्यदा बयानबाज़ी नहीं करने क सलाह दी और कहा की आगा ऐसा नहीं किया तो बेटे भारत की तरह मार दिए जाओगे।
आशा देवी का यह भी दावा है की SP ने उनके छोटे बेटे चंदन तिवारी को भी अलग ले जाकर उससे बात किया और कहा की भारत अपराधी था और उसने थाना प्रभारी पर बंदूक तानी दी थी। इसीलिए उसे मार दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया की चंदन को भी चेतावनी दी गई की यदि वह भी इसी तरह बोलता रहा तो उसका भी भरत जैसा हाल होगा।
SP ने आरोपों को बताया पूरी तरह बेबुनियाद
भारत तिवारी की माँ के आरोपों पर भोजपुर के SP’ मिस्टर राज ने अपनी प्रत्रिक्रिया दी है। जिसमे उन्होंने कहा की उमके ऊपर लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह निराधार और बेबुनियाद है उन्होंने कहा की पुलिस न्यायिक जांच में पूरा सहयोग कर रही है और जांच एजेंसी को सभी तथ्यों से अवगत कराया जा रहा है। ताकि मामले की निष्पक्ष जांच हो सके।
इससे पहले SP मृतक के परिवार से मिलने उनके गांव भी पहुंचे थे और परिवार को निष्पक्ष जांच और सुरक्षा का भरोसा दिया था। साथ ही परिवार पर दर्ज मामलों को वपस लेने की जानकारी भी दी गई थी।
न्याय नहीं मिला तो आंदोलन होगा तेज
आशा देवी का कहना है की यदि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई और दोषी अधिकारियों क्र खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा की अगर परिवार को न्याय नहीं मिला तो इसकी पूरी ज़िम्मेदारी सर्कार की होगी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भी जवाब देना पड़ेगा।
परिवार लगातार यही मांग कर रहा है की निष्पक्ष जाँच कर दोषी पुलिस अधिकारीयों और कर्मियों के खिलसफ सख्त कार्रवाई की जाए। मामले को लेकर गांव और आसपास के क्षेत्रों में भी लोगो के बीच लगातार चर्चा बानी हुई है।
जांच जारी, पुलिस अघिकारियों पर दर्ज हो चुकी है FIR
भारत भूषण तिवारी के तथित एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच जारी है। राज्य साकार ने इस मामले की जांच के लिए सेवानिवृत हाईकोर्ट न्यायाधीश की अध्यक्षता में न्यायिक आयोग का गठन किया है।
इस मामले में जगदीशपुर के तत्कालीन सडपो, शाहपुर थाना प्रभारी सहित एनकाउंटर में शामिल अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ शाहपुर ठाणे में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। इससे पहले कई पुलिस अधिकारीयों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की गई थी।
क्या है पूरा मामला?
17 जून को बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में पुलिस कार्रवाई के दौरान भरत भूषण तिवारी की गोली लगने से मौत हो गई थी। पुलिस का दावा है की भरत ने टीम पर फायरिंग की थी, जिसके जवाब में यह कार्रवाई हुई।
वहीँ परिवार का आरोप है की भरत ने फेसबुक लाइव के दौरान हथियार डालकर आत्मसमर्पण कर दिया था, लेकिन इसके बाद भी उसे गोली मर दी गई। वायरल वियो के सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। परिजन इसे फ़र्ज़ी एनकाउंटर बताते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। फिलहाल मामले की न्यायिक जांच जारी है।
यह भी पढ़े…
Ration System Update: भारत सरकार ने जारी किया National Food Security Amendment Bill…जानिये पूरी खबर
