CJP Chalo Sansad March: संसद सत्र से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, जंतर मंतर पर धरा 163 लागू साथ ही 5000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात
CJP Chalo Sansad March: नई दिल्ली में सोमवार संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP ने संसद तक’ चलो संसद’ मार्च निकालने का ऐलान किया है। इसे देखते हुए पुलिस ने पुरे नई दिल्ली जिले में धरा 163 BNSS लागू कर दी है।
जंतर मंतर पर चलो संसद मार्च का ऐलान
CJP जंतर मंतर पर 20 जून से धरना दे रही है। यह संगठन नीट परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ियों और पेपर लीक को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहा है। इसी मांग को लेकर सोमवार को संसद तक मार्च निकालने के लिए लोगों से शामिल होने की अपील किया। CJP प्रवक्ता सौरव दास के अनुसार मार्च से पहले ही जंतर मंतर के आसपास करीब 20 हज़ार समर्थक जुट चुके थे।
दिल्ली पुलिस ने नहीं दी मार्च की अनुमति
नई दिल्ली की डिप्टी कमिश्नर सचिन शर्मा ने रविवार को एक्स पर सार्वजानिक सुचना जारी कर साफ़ किया की इस मार्च की न तो कोई अनुमति मांगी गई है और न ही दी गई है। पुलिस ने बताया की नई दिल्ली जिले में धरा 163 BNSS, जो पहले धरा 144 CrPC के नाम से जनि जाती थी, लागू है। इसके तहत पांच या उससे अधिक लोगों के जुलूस, प्रदर्शन और जमावड़े पर रोक है। सिर्फ जंतर मंतर के तय प्रदर्शन स्टाल पर पूर्व अनुमति लेकर ही धरना दिया जा सकता है। पुलिस ने चेतावनी दी है की आदेश तोड़ने पर धरा 223 BNS और अन्य कानूनों के तहत कार्रवाई हो सकती है।
जंतर मंतर से लेकर संसद तक भारी सुरक्षा
दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर, पार्लियामेंट स्ट्रीट, सेंट्रल विस्टा, कनॉट प्लेस और शंकर चौक जैसे इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है। नई दिल्ली, सेंट्रल दिल्ली, और उत्तरी दिल्ली के कई हिस्सों के बहुस्तरीय बैरिकेडिंग, निगरानी और एंटी सैबोटाज चेकिंग की जा रही है। नई दिल्ली जिले में आने वाले हर वाहन की गहन जांच हो रही है। कई जगहों पर अतिरिक्त पिकेट लगाए गए हैं रिज़र्व फाॅर्स को तैनात रखा गया है। संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी निगरानी भी बढ़ाई गई है। सुरक्षा कारणों से आज सुबह राजीव चौक, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और सेवा तीर्थ समेत पांच मेट्रो स्टेशनों को स्थाई रूप से बंद कर दिया गया है।
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल और अस्पताल में भर्ती
जलवायु और शिक्षा कार्यकर्ता सोनम वांगचुक इसी मांग को लेकर 28 जून से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर थे। 18 जुलाई को भूख हड़ताल के 21वे दिन दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देश और डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें जंतर मंतर से सफदरजंग अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के अनुसार लंबे उपवास और डिहाइड्रेशन के कारण वे कमजोर हैं, हालांकि फिलहाल स्तिथि स्थिर बताई गई है और लगातार निगरानी की जा रही है। वांगचुक का वजन करीब 20 प्रतिशत यानी लगभग 9 किलोग्राम घट चूका है। उनकी पत्नी गीतांजलि अंगमो ने आरोप लगाया की उन्हें बिना बताए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल से ही वांगचुक ने एक वीडियो संदेश जारी कर समर्थकों से 20 जुलाई के मार्च में शामिल होने की अपील की थी।
अभिजीत दीपके की भूख हड़ताल जारी
CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने वांगचुक के अस्पताल जाने के बाद जंतर-मंतर पर खुद अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने समर्थकों से अपील की है की मार्च और धरना पूरी तरह शांतिपूर्ण रहे और कोई भी उपद्रव करने वाला व्यक्ति उनका या CJP का समर्थक नहीं माना जाएगा।
समर्थन में उतरी कई हस्तियां
वांगचुक के अस्पताल भेजे जाने के बाद प्रकाश राज, विशाल डडलानी, ऋतिक रोशन, शत्रुघ्न सिन्हा, शेखर सुमन और पार्वती जैसी फ़िल्मी हस्तियों ने पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जताई थी। एनसीपी (शरद पवार गुट) प्रमुख शरद पवार ने भी केनरा सरकार के रवैया की आलोचना की थी।
आगे क्या हो सकता है?
18 जुलाई को दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने कानून- व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ अघिकारियों की बैठक बुलाई थी। पुलिस ने साफ़ किया है की हाई-सिक्योरिटी जोन की तरफ किसी भी अनधिकृत मार्च को जाने नहीं दिया जाएगा और संसद सत्र के दौरान निवारक तैनाती जारी रहेगी। ऐसे में सोमवार को जंतर मंतर और संसद के आसपास स्तिथि पर सबकी नजर बानी हुई है।
यह भी पढ़े….
RBI Plastic Notes: भारत में जल्द आएंगे 10 और 20 रुपये के Polymer Notes, जानिए पूरी जानकारी
