
गैस कटर की सहायता से बोलेरो की बॉडी को काटा गया और फिर शव को निकाला गया
Accident In Prayagraj: प्रयागराज में भीषण सड़क हादसा हो गया है। इस भयानक हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। आपको बता दे बोलेरो की बस से जोरदार टक्कर के कारण ये दर्दनाक हादसा हुआ है। जिसमें 10 लोगों की जान चली गए और 19 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के मुताबिक श्रद्धालु छत्तीसगढ़ से संगम में स्नान के लिए आ रहे थे जिस दौरान ये दर्दनाक हादसा हो गया।
Accident In Prayagraj: बस में 19 लोग के सवार
इस हादसे में जो लोग घायल हुए है वे सभी बस में सवार थे जो कि मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि वह संगम में स्नान करने के बाद वाराणसी की ओर जा रहे थे। आपको बता दें बस और बोलेरो की टक्कर इतनी ज्यादा भयानक थी की बोलेरो बुरी तरह से डैमेज हो गया और उसमें सवार सभी श्रद्धालु सड़क पर जा गिरे। इस हादसे में श्रद्धालुओं की मौत बुरी तरह से हुई है। किसी का हाथ टूट गया किसी का सर फट गया। बोलेरो में शव बुरी तरह फस गए जिसे निकालने में बहुत मशक्कत करनी पड़ी। शवों को बोलेरो से निकलने में ढाई घंटे का समय लग गया।
Accident In Prayagraj: गैस कटर से काटा गया बोलेरो
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि – हादसा इतना दर्दनाक था कि उसकी आवाज दूर तक गूंज उठी। हम लोग आवाज सुनकर दौड़कर यहां आए तो देखा बोलेरो की हालत बहुत बुरी है। इसमें शव फंसे हुए हैं। हमने तुरंत पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस गैस कटर और एंबुलेंस लेकर घटना स्थल पर पहुंची।
आपको बता दे की गैस कटर की सहायता से बोलेरो की बॉडी को काटा गया और फिर शव को निकाला गया पुलिस ने आधार कार्ड की सहायता से 2 शवों की पहचान की है।
Accident In Prayagraj: ऐसे हुआ हादसा
एसपी यमुनापार विवेक यादव ने बताया कि – जिन 10 लोगों की मृत्यु हुई है वह सभी पुरुष हैं जो की बोलेरो में सवार थे। गाड़ी की स्पीड बहुत तेज थी जो कि सामने से आ रही थी बस ने गाड़ी को देखकर ब्रेक लगाया लेकिन स्पीड तेज होने के कारण बोलेरो बस में जा भिड़ी और यह भीषण हादसा हो गया। हादसे में बस में सवार सभी 19 लोग घायल हो गए और बोलेरो में सवार 10 लोगों की मृत्यु हो गई। बस में सवार लोग इस दौरान सो रहे थे।
Accident In Prayagraj: कमिश्नर और डीएम मौके पर पहुंचे
घटना की सूचना मिलते ही कमिश्नर तरुण गाबा और डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटनाक्रम का जायजा लिया और मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से स्थिति के बारे में जानकारी भी ली। उन्होंने शवों को बाहर निकाला और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
Accident In Prayagraj: सीएम योगी ने लिया संज्ञान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में हुई इस सड़क हादसे का संज्ञान लिया। साथ ही उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। राहत कार्य में तेजी लाने को कहा साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार करने के आदेश दिए और शीघ्र ही स्वस्थ होने की कामना भी की।
प्रेमानंद महाराज : प्रेमानंद महाराज की रात्रिकालीन पदयात्रा विवाद समय और मार्ग में बदलाव
Jio Hotstar Merge: JioHotstar के रूप में लॉन्च, जानिए इससे आपको क्या मिलेगा?