Skip to content
Aarambh News

Aarambh News

सत्य, सर्वत्र, सर्वदा

Connect with Us

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • Disclaimer
  • Terms & Condtions
  • Become a News Writer
Primary Menu
  • Home
  • भारत
  • देश विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • शिक्षा/ रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • तकनीकी
  • Viral खबरे
Light/Dark Button
  • भारत

Air India Plane Crash: विश्वास कुमार रमेश की 11A सीट ने बचाई जान!

Rahul Pandey June 13, 2025 1 minute read
2
Air India Plane Crash: विश्वास कुमार रमेश की 11A सीट ने बचाई जान!

Air India Plane Crash: विश्वास कुमार रमेश की 11A सीट ने बचाई जान!

विश्वास कुमार रमेश एकमात्र ऐसे यात्री हैं जो गुजरात के अहमदाबाद में हुए Air India Plane Crash में जिंदा बचे हैं। इसका एक मुख्य कारण उनकी सीट है – यानी 11A seat. सामान्यतः यात्री इस सीट पर बैठने से कतराते हैं। आंकड़ों के अनुसार इस हादसे में 250 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और अभी DGCA Investigation जारी है। Crash Reason का पता लगाया जा रहा है।

Table of Contents

Toggle
    • यात्री क्यों 11A सीट से कतराते हैं?
    • रमेश की जान कैसे बची
    • अहमदाबाद में हुआ था प्लेन क्रैश
    • विश्वास कुमार ने क्या बताया
  • About the Author
    • Rahul Pandey

यात्री क्यों 11A सीट से कतराते हैं?

विश्वास कुमार की सीट का नंबर 11A था। साल 2024 में The Sun से बातचीत के दौरान एक flight attendant ने बताया था कि 11A और 11F पर बैठने से यात्री इसलिए कतराते हैं क्योंकि ये airplane cabin के बिल्कुल बीच में होती हैं और ऐसे में उन्हें plane evacuation के समय सबसे बाद में मौका मिलता है। दोनों ही सीटें window seat होती हैं। उन्होंने कहा था कि यदि आप फ्लाइट से जल्दी उतरना चाहते हैं तो हर कीमत पर 11 row की सीटों से बचें।

11A सीट को लोग इसलिए भी पसंद नहीं करते क्योंकि यहां बैठने वाले यात्रियों को अच्छे scenic views देखने को नहीं मिलते। इसकी बड़ी वजह आमतौर पर छोटी खिड़की होना है।

रमेश की जान कैसे बची

Boeing 787 Dreamliner की 11A पर बैठे रमेश करिश्माई रूप से बच गए थे। वह भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक हैं और अपने परिवार से मिलने 45 वर्षीय भाई अजय कुमार रमेश के साथ भारत आए थे। दोनों भाई 11 row में बैठे थे। Hindustan Times Interview के दौरान उन्होंने बताया –
“जब मैं उठा तो मेरे आस-पास लाशें पड़ी हुई थीं। मैं डर गया और उठकर भागने लगा। मेरे आस-पास जहाज के टुकड़े थे। किसी ने मुझे देखा और एंबुलेंस में डाला और अस्पताल ले आए।”

अहमदाबाद में हुआ था प्लेन क्रैश

Air India के अनुसार विमान में 242 यात्री सवार थे। इनमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, एक कनाडाई और 7 पुर्तगाली नागरिक शामिल थे। विमान में सवार अन्य 12 लोग पायलट और crew members थे। Boeing 787 Dreamliner crash टेकऑफ के तुरंत बाद हुआ। विमान तेजी से नीचे आया और हादसे का शिकार हो गया। घटनास्थल पर black smoke का बड़ा सा गोला उठता देखा गया। यह विमान 11 साल पुराना था। प्लेन के नीचे गिरने से पहले केवल 600 से 800 फीट की ऊंचाई पर पहुंच पाया था।

विश्वास कुमार ने क्या बताया

विश्वास कुमार रमेश को Ahmedabad Hospital में भर्ती कराया गया। आज Prime Minister Narendra Modi ने रमेश से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

रमेश ने बताया –
“विमान जैसे ही रनवे पर स्पीड पकड़ने लगा, तभी थोड़ा अजीब सा लगा। फिर 5-10 सेकंड के लिए सब जैसे रुक गया। फिर एकदम से green and white lights ऑन हो गईं। ऐसा लगा जैसे पायलट ने टेकऑफ के लिए पूरा जोर लगा दिया और देखते ही देखते विमान सीधा hostel building में जा घुसा।”

आगे उन्होंने बताया कि उनकी सीट विमान के जिस हिस्से में थी, हो सकता है वह बिल्डिंग के नीचे के हिस्से से टकराया हो, शायद मैं सीट सहित नीचे गिर गया था। मैं जैसे-तैसे बाहर निकल पाया, दरवाज़ा टूट गया था और सामने कुछ खाली जगह दिखी तो निकलने की कोशिश की।

आगे विश्वास कुमार ने बताया कि दूसरी साइड पर दीवार थी, शायद वहां से कोई नहीं निकल सका। मेरी आंखों के सामने ही दो एयर होस्टेस, एक अंकल-आंटी समेत बहुत सारी चीजें जल गईं। इस हादसे में मेरा बायां हाथ बुरी तरह जल गया लेकिन जान बच गई।

यह भी पढ़े: Bihar Police: 26 नए DSP को मिली तैनाती, जानें किन जिलों में संभालेंगे कानून व्यवस्था की कमान

About the Author

5cb956c41add22969457e992e88428e962b75949014633290e30f9243ad5082a?s=96&d=mm&r=g

Rahul Pandey

Administrator

Visit Website View All Posts
Tags: Air India Plane Crash

Post navigation

Previous: Bihar Police: 26 नए DSP को मिली तैनाती, जानें किन जिलों में संभालेंगे कानून व्यवस्था की कमान
Next: World blood donor day 2025: आपकी एक बूंद, किसी की पूरी जिंदगी!

2 thoughts on “Air India Plane Crash: विश्वास कुमार रमेश की 11A सीट ने बचाई जान!”

  1. Pingback: BigBoost Casino: "दिल्ली की अनिका ने जीते करोड़ों, ऑनलाइन गेम ने बदली किस्मत!"
  2. Pingback: Black Box Data Recovered: अहमदाबाद एयर इंडिया क्रैश विमान के ब्लैक बॉक्स की मेमोरी सफलतापूर्वक हुई एक्सेस, जल्द

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Stories

Child Begging-Free Delhi: दिल्ली में ‘बाल भिक्षा-मुक्त दिल्ली’ अभियान जल्द, बच्चों को भीख से निकालकर शिक्षा से जोड़ेगी सरकार
  • भारत

Child Begging-Free Delhi: दिल्ली में ‘बाल भिक्षा-मुक्त दिल्ली’ अभियान जल्द, बच्चों को भीख से निकालकर शिक्षा से जोड़ेगी सरकार

Zahara Hassan August 13, 2026 0
Karnataka Bandh: Cauvery Water Dispute पर बंद, क्या खुलेगा-क्या रहेगा बंद?
  • Viral खबरे
  • भारत

Karnataka Bandh: Cauvery Water Dispute पर बंद, क्या खुलेगा-क्या रहेगा बंद?

Zahara Hassan August 13, 2026 0
Amit Shah vs Rahul Gandhi: अमित शाह बोले- हर सवाल का जवाब देने को तैयार, राहुल गांधी ने किया पलटवार
  • भारत

Amit Shah vs Rahul Gandhi: अमित शाह बोले- हर सवाल का जवाब देने को तैयार, राहुल गांधी ने किया पलटवार

Zahara Hassan August 12, 2026 1

You may have missed

Air India: एयर इंडिया फ्लाइट हादसा, 300 फीट गिरा विमान, पायलट का मारिजुआना टेस्ट पॉजिटिव
  • Viral खबरे

Air India: एयर इंडिया फ्लाइट हादसा, 300 फीट गिरा विमान, पायलट का मारिजुआना टेस्ट पॉजिटिव

Zahara Hassan August 12, 2026 0

An Initiative of WTC Today Pvt Ltd

  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • Disclaimer
  • Terms & Condtions
  • Become a News Writer
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • Disclaimer
  • Terms & Condtions
  • Become a News Writer
| MoreNews by AF themes.