बिहार के मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह रविवार सुबह 15 दिनों के परोल पर बेऊर जेल से बाहर निकले। जेल से निकलने के बाद वे अपने गांव पहुंचे। रास्ते में उनके समर्थकों ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। अनंत सिंह बिल्कुल दबंग अंदाज में दिख रहे थे। काले चश्मा में उनका टशन दिख रहा था। समर्थकों से मिलकर मुस्कुराते नजर आ रहे थे।
पूर्व विधायक अनन्त सिंह का काफिला बाढ़ अनुमंडल पहुंचा। यहां उनका फूलमाला से स्वागत किया गया। काफिला मोकामा के लिए रवाना हुआ। इस भारी संख्या में समर्थकों की गाड़ियां जुट गईं। पैरोल से रिहा होने के बाद पूर्व विधायक अनन्त सिंह ने कहा कि जनता से मिलने के बाद जाऊंगा लदमा गांव जाऊंगा। उन्होंने कहा कि खुली हवा में सांस लेना अच्छा लग रहा है।
ये भी पढ़ें- चीन मीडिया पेशेवरों के लिए दुनिया के 10 सबसे खतरनाक देशों में शामिल: रिपोर्ट