यूपी के बागपत से एक ऐसी खबर आई है जो इंसानियत को तार तार करती है। दरअसल एक चलती ट्रेन में एक सीट को लेकर शुरू हुए विवाद के कारण एक युवक को 15 से 20 लोगों ने पीट-पीट कर मार डाला। यह पूरा एक जत्था लगातार उस युवक को पीटता गया जब तक उसके प्राण नहीं निकल गए। युवक सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन से बागपत आ रहा था।

