
Benefits Of Walking : वॉक नहीं की तो क्या किया? जानिए रोज चलने के चमत्कारी फायदे!
Benefits Of Walking : रोज सुबह वॉक करने से आपको कई तरीके के फायदे हो सकते हैं। वॉक करने से आपको सिर्फ शारीरिक फायदे ही नहीं बल्कि मानसिक फायदे भी होते हैं। अगर आप रोजाना वॉक करते हैं इससे आपको वजन कम करने में मदद मिलती है, आपका हृदय रोग का खतरा कम हो जाता है तथा हड्डी और मांसपेशियों में मजबूती आती है।
आजकल लोगों का काम ज्यादातर ऑफिस में बैठकर काम करने वाला होता है, ऐसे में वह कम से कम 7 से 8 घंटे एक ही जगह बैठे-बैठे बिताते हैं। ऐसे मैं आपके शरीर को बहुत सारी दिक्कतें होने की संभावनाएं हैं। इतनी ज्यादा समय तक एक ही जगह बैठने से आपका वजन बढ़ सकता है और सर्वाइकल जैसी दिक्कतें हो सकती है। इस बात से कुछ फर्क नहीं पड़ता कि आपका दिन कितना ज्यादा व्यस्त रहता है, लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य के लिए समय निकालकर वॉक करने की सबसे जरूरत है।
वॉक करने के फायदे
वॉक करने के कई सारे फायदे हैं जैसे-
- आपका हृदय स्वस्थ रहता है।
- आपकी हड्डियों और जोड़ों में दर्द नहीं होता और मजबूत होते हैं।
- आपका वजन नियंत्रण में रहेगा।
- शारीरिक गतिशीलता में सुधार आएगा।
- पैदल चलने से आपके पाचन तंत्र में सुधार आता है और स्थिति बेहतर रहती है।
- पैदल चलना सिर्फ शारीरिक रूप से ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी आपको लाभ हो जाता है।
- डायबिटीज का खतरा कम रहता है। अगर आप डायबिटीज के मरीज है या आपका शुगर लेवल कंट्रोल में नहीं रहता, तो ऐसे में आपको रोज वॉक करनी चाहिए।
- रोज वॉक करने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है।
- शरीर में लचीलापन आने लगता है।
- बुढ़ापे के समय आपको कई बीमारियों से बचाव मिलता है।
- अगर आप रोजाना वॉक करते हैं तो यह आपकी लंग्स के लिए काफी लाभकारी है।
वाक करने से मानसिक लाभ कैसे मिलते हैं?
- तनाव कम होता है: अगर आप रोजाना वॉक करते हैं तो इससे आपका ध्यान प्राकृतिक की तरफ झुकता है और सभी चिंताएं दूर होने लगती है।
- मूड बेहतर होता है: अगर आप दिन भर की थकान से परेशान है या किसी काम की वजह से आपका मूड खराब है, तो ऐसे में आपको शांत जगह पर वॉक करनी चाहिए ऐसा करने से आपका मूड ठीक होने लगता है।
- नींद में सुधार: अगर आप रोजाना पैदल वॉक करते हैं तो इससे आपकी कैलोरीज बर्न होती है, शरीर में थोड़ी थकावट आती है जिस कारण नींद की गुणवत्ता में सुधार आता है।
- दिमाग तेज होना: अगर आप रोजाना पैदल चलते हैं तो इससे आपके दिमाग में भी असर पड़ेगा, आपका दिमाग पहले से और ज्यादा एक्टिव और तेज हो जाएगा।
वॉक कब और कितने समय तक करनी चाहिए?
एक्सपर्ट्स की माने तो रोजाना कम से कम 30 मिनट तक वॉक करनी चाहिए, ऐसा करने से आप हमेशा स्वस्थ रहेंगे।
वॉक करने का सबसे अच्छा समय शाम को और सुबह है। शाम और सुबह सबसे शांति वाला समय होता है, ऐसे में आप बिना शोर के अपने साथ ज्यादा समय बिता पाएंगे और पर्यावरण में घुल मिल पाएंगे।
गलत तरीके से क न करें!
हेल्थ एक्सपर्ट ने बताया कि लोग अक्सर वॉक करते समय कर सम्मानित गलतियां करते हैं, जिनकी वजह से उनको वॉक का पूरा फायदा नहीं मिल पाता।
आईये जानते हैं वह चार गलतियां कौन सी है
- गलत मांसपेशियों का उपयोग करना: वॉक करने के दौरान या टहलने के बाद अगर आपकी पीठ के निचले हिस्से में दर्द महसूस होने लगता है, इसका मतलब है कि शायद वह के दौरान बॉडी को आगे बढ़ाने के लिए आपने गलत मांसपेशियों का इस्तेमाल किया है।
अगर आप अपने हिप फ्लेक्सर्स पर बहुत अधिक झुकते हैं, जो कूल्हे के समान वाली मांसपेशियों का एक समूह होता है। हिप फ्लेक्सर्स आपके पैर और घुटने को आपके शरीर की ओर ऊपर ले जाने या मोड़ने में मदद करता है। आपको चलते समय बहुत अधिक दबाव नहीं डालना चाहिए और लंबे-लंबे कदमों से नहीं चलना चाहिए। - गलत फुटवियर: अगर आप वॉक करते समय पैरों में चप्पल पहनते हैं या कोई गलत प्रकार का फुटवियर पहनते हैं तो आपको दिक्कत हो सकती है। ध्यान रहे की वॉक करते समय जूते ही पहने और वह जूते आपको एकदम फिट होने चाहिए। फुटवियर का ज्यादा बड़ा और छोटा होना आपकी उंगलियों के लिए नुकसानदायक हो सकता है और आपको चलने में भी दिक्कत हो सकती है।
- सिर की पोजीशन : वॉक करते समय पैरों के साथ-साथ आपके सिर की भी अहम भूमिका है।
एक्सपर्ट्स ने बताया कि लोग कई बार चलते समय अपना सर झुका लेते हैं, इसका असर शरीर के चलने के तरीके पर पड़ता है।
आपको हमेशा सीधा खड़ा होकर ही चलना चाहिए। जब आप सीधे खड़े होते हैं तो आपके सर का वजन लगभग 10 से 11 पाउंड का होता है, लेकिन जब आप आगे की ओर झुकते हैं तो यह और भी ज्यादा भारी होने लगता है, इस कारण पीठ की मांसपेशियों पर ज्यादा दबाव बढ़ सकता है और रीड की हड्डियों में भी इसका बुरा असर पड़ सकता है। - हाथों को ध्यान में रखना : बताया गया है कि अक्सर लोग जब वर्क करते हैं तो उनके हाथ चलते समय लटके रहते हैं और कुछ भी नहीं करते। अगर आपके हाथ एकदम लटके रहेंगे तो आपके शरीर को हिलने की क्षमता नहीं मिलेगी, पर मांसपेशियों में कुछ खास असर नहीं पड़ेगा।
यह भी पढ़े