Budget 2025: आज निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बजट पेश किया। बजट के दौरान विपक्ष ने वाकआउट कर दिया। वह चाहते थे कि महाकुंभ में हुई भगदड़ पर बात हो। हालांकि इस बार बजट में कई बड़े ऐलान किए गए हैं। जानेंगे कौन से वर्ग के लिए कौन से और कितने ऐलान किए गए।
Budget 2025: मध्यम वर्ग के लिए
अब 12 लाख की कमाई पर टैक्स नहीं देना होगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए 75000 स्टैंडर्ड डिक्शन के साथ टैक्स लिमिट 12.75 लाख होगी।
बुजुर्गों के लिए टैक्स छूट डबल की गई है।
टीडीएस की सीमा 10 लाख रुपए तक की गई।
4 साल तक अपडेटेड आइटीआर भर पाएंगे।
किराया आमदनी पर टीडीएस छूट 6 लाख तक बढ़ाई गई।
मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक कार सस्ती हो जाएंगे।
EV और मोबाइल की लिथियम आयन बैटरी सस्ती होगी।
एलईडी एलसीडी टीवी सस्ती हो जाएंगे इस पर कस्टम ड्यूटी घटाकर 2.5% कर दी गई है।
देश में अगले हफ्ते नया इनकम टैक्स बिल भी लाया जाएगा।
1 लाख करोड रुपए का अर्बन चैलेंज फंड तैयार किया जाएगा।
शहरी क्षेत्र के गरीबों की आय बढ़ाई जाएगी।
एक लाख अधूरे घर पूरे किए जाएंगे 2025 में ४०,000 नए घर हैंडोवर किए जाएंगे।
हर घर नल से जल पहुंचने जल जीवन मिशन कार्यक्रम 2028 तक बढ़ाया जाएगा।
Budget 2025:महिलाओं के लिए
एससी एसटी की एमएसएमई महिला उद्यमियों के लिए विशेष लोन योजना गठित की जाएगी।
पहली बार उद्यमी बनने वाली महिलाओं को 2 करोड़ का टर्म लोन मिल सकेगा।
Budget 2025: बुजुर्गों के लिए
सीनियर सिटीजंस के लिए टैक्स छूट दोगुनी तक कर दी जाएगी, 50,000 से बढ़कर एक लाख रुपए।
36 जीवन रक्षक दवाई पर पूरी टैक्स रहित हो जाएगी।
देश में 200 डे केयर कैंसर सेंटर बनाए जाएंगे।
मेडिकल उपकरण और कैंसर की दवाई भी सस्ती होगी।
6 जीवन रक्षक दवा पर कस्टम ड्यूटी 5% तक घटाई गई।
13 मरीज सहायता कार्यक्रम बेसिक कस्टम ड्यूटी से बाहर।
Budget 2025: किसानों के लिए
किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 लाख की बजाय 5 लाख रुपए।
देश में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना प्रारंभ होगी। 100 जिलों को लाभ प्राप्त होगा।
डेयरी और मछली पालन के लिए ₹500000 तक का लोन मिल सकेगा।
समुद्री उत्पाद सस्ते होंगे कस्टम ड्यूटी 30% से घटकर 5% की गई।
अंडमान, निकोबार और गहरे समुद्र में मछली पकड़ने को बढ़ावा दिया जाएगा।
बिहार के किसानों की सहायता के लिए मखाना बोर्ड की स्थापना होगी।
दालों में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए 6 साल का मिशन तैयार किया गया है।
पोस्ट पेमेंट बैंक पेमेंट सर्विस ग्रामीण योजना में बढ़ाई जाएगी।
कपास उत्पादन के लिए 5 साल की कार्य योजना प्रोडक्शन मार्केटिंग पर फोकस किया जाएगा।
असम के नामरूप में नया यूरिया प्लांट स्थापित किया जाएगा।
Budget 2025: युवाओं के लिए
स्टार्टअप के लिए 10,000 करोड रुपए का फंड तैयार किया जाएगा।
500 करोड रुपए से तीन AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक्सीलेंस सेंटर बनाए जाएंगे।
मेडिकल एजुकेशन में अगले 5 साल में 75000 सीट बढ़ाई जाएगी।
देश में 23 आईआईटी में 6500 सीट बढ़ाई जाएगी।
मेडिकल कॉलेज में 10000 सीट बढ़ाई जाएंगे।
पीएम रिसर्च फेलोशिप योजना के तहत १०,000 नई फैलोशिप दी जाएगी।
देश में ज्ञान भारत मिशन प्रारंभ किया जाएगा। एक करोड़ मैनुस्क्रिप्ट का डिजिटलाइजेशन होगा।
पटना आईआईटी में हॉस्टल सुविधा बढ़ेगी।
मेक इन इंडिया, मेक फॉर वर्ल्ड को बढ़ावा दिया जाएगा।
स्कील बढ़ाने के लिए पांच राष्ट्रीय स्तर के केंद्र बनाए जाएंगे।
सभी सरकारी माध्यमिक विद्यालयों और माध्यमिक स्वास्थ्य केन्द्रो को ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी मिलेगी।
Budget 2025: व्यापारियों के लिए
एमएसएमई के लिए लोन गारंटी लिमिट 5 करोड़ की बजाय 10 करोड़ कर दी जाएगी।
सोशल वेलफेयर सरचार्ज हटाने का प्रस्ताव लाया गया।
सात टेरिफ रेट हटाए जाएंगे अब देश में 8 तारीख टैरिफ रेट ही रह जाएंगे।
ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर टीयर-2 शहरों में बनाए जाएंगे।
भारत को खिलौना उत्पादन का ग्लोबल केंद्र बनाने की राष्ट्रीय योजना।
नई लेदर स्कीम के तहत 22 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।
बिहार में नेशनल इंस्टीट्यूट आफ फूड टेक्नोलॉजी बनाई जाएगी।
सूक्ष्म उद्योगों के लिए ₹500000 की लिमिट वाले कस्टमाइज क्रेडिट कार्ड जारी किएजाएंगे।
पहले वर्ष 10 लाख कस्टमाइज क्रेडिट कार्ड जारी होंगे।
Kolkata Crime: अवैध संबंध के शक में युवती की बेरहमी से हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार ।
1 thought on “Budget 2025: मध्यम वर्ग, महिलाओं, किसानों, युवाओं और व्यापारियों के लिए बड़े ऐलान, कई योजनाओं और छूटों का प्रस्ताव””