
Budget Delhi 2025 दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए दिल्ली का बजट पेश किया। पिछले 27 वर्षों में दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा पेश किया गया यह पहला बजट है। इस बजट में बुनियादी ढांचे जैसे – शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, पानी, स्वच्छता, प्रदूषण नियंत्रण जैसे प्रमुख बिंदुओं पर जोर दिया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने बजट के लिए जनता से सुझाव भी लिए थे जिसमें ईमेल और व्हाट्सएप की सहायता से 10,000 से अधिक सुझाव मिले थे। आइये जानते हैं दिल्ली बजट की खास बातें।
Budget Delhi 2025: यमुना की सफाई के लिए 500 करोड़ रुपए का प्रावधान
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने बजट भाषण के दौरान कहा “यमुना की सफाई के लिए 500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। यमुना में गिरने वाले नालों को टैप करके सीवेज को ट्रीट किया जाएगा। इसके लिए 40 नई सिवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया जाएगा। वर्तमान में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में सुधार के लिए 40 करोड़ की मॉडर्न मशीन भी खरीदी जाएगी। नजफगढ़ ड्रेन के लिए 200 करोड रुपए आवंटित किए गए हैं। इस लागत से हरियाणा से दिल्ली आने वाली नहर को पाइपलाइन में तब्दील किया जाएगा। आपको बता दे केंद्र सरकार से 2000 करोड रुपए की मांग दिल्ली के वाटर और सीवेज इंफ्रास्ट्रक्चर को वर्ल्ड क्लास बनाने के लिए की गई है।
Budget Delhi 2025: जल और स्वच्छता व्यवस्था के लिए 9000 करोड़
अपने बजट भाषण के दौरान रेखा गुप्ता ने कहा कि हर घर तक पानी पहुंचाना हमारी प्रथम प्राथमिकता है। दिल्ली का पूरा सीवर सिस्टम चेंज किया जाएगा। जल आपूर्ति और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 9000 करोड रुपए आवंटित किए गए हैं। इससे नयी वॉटर पाइपलाइन बनाई जाएगी। सीवर लाइनों का विस्तार होगा और हर नागरिक को साफ पानी पीने को मिलेगा।
Budget Delhi 2025: विधायक निधि की घोषणा
दिल्ली की विधानसभा में अपने बजट भाषण में रेखा गुप्ता ने कहा विधायक निधि के लिए 350 करोड रुपए की धनराशि आवंटित की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विधायकों को कार्य करने के लिए पूरा फंड प्राप्त होगा। अब विधायकों को फंड की कमी का सामना नहीं करना होगा।
Budget Delhi 2025: झुग्गी वासियों के लिए 696 करोड रुपए
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों की सुविधा के लिए 696 करोड रुपए आवंटित किए हैं। उन्होंने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा उनकी सरकार के मुख्यमंत्री ने अपने लिए तो शीश महल बनवाया, उसमें लाखों रुपए का टॉयलेट सीट लगाया लेकिन झुग्गी वालो के लिए शौचालय नहीं बनवाया। हम झुग्गी वालों के लिए शौचालय बनवाएंगे हमारे सरकार झुग्गियों का विकास करेगी वहां पानी और सड़क पहुंचाएगी।
Budget Delhi 2025: प्रधानमंत्री आवास योजना पर जोर दिया
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 20 करोड रुपए का बजट तैयार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार 100 स्थान पर अटल कैंटीन की स्थापना करेगी। जिसके लिए बजट में 100 करोड रुपए आवंटित किए गए हैं। साथ ही राजधानी दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा के लिए 50000 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। दिल्ली की सड़क परिवहन और बुनियादी ढांचे के विकास और एनसीआर के साथ कनेक्टिविटी के लिए 1000 करोड रुपए आवंटित किए गए हैं।
Budget Delhi 2025: राजधानी के बुनियादी ढांचे के लिए 28000 करोड़
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने बजट भाषण में कहा दिल्ली की बुनियादी ढांचे को हमारी सरकार मजबूत करके राष्ट्रीय राजधानी के तेज विकास की रफ्तार को और बढ़ाएगी इसके लिए 28000 करोड रुपए के पूंजीगत व्यय से भाजपा सरकार दिल्ली में सड़क, पुल, जल, निकासी ट्रांसपोर्ट और अन्य सार्वजनिक सेवाओं को उपलब्ध कराएगी। यह बजट दिल्ली को एक स्मार्ट और आधुनिक शहर में तब्दील करने की दिशा में एक मजबूत कदम है।
Budget Delhi 2025: प्रधानमंत्री जन आरोग्य के लिए 2144 करोड रुपए
दिल्ली सरकार के बजट में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लिए 2144 करोड रुपए आवंटित किए गए हैं। इस योजना के तहत दिल्ली में पात्र लोगों को 10 लाख रुपए का हेल्थ इंश्योरेंस कवरेज प्राप्त होगा। जिसमें ₹5 लाख केंद्र सरकार और ₹5 लाख दिल्ली सरकार मुहैया कराएगी।
Budget Delhi 2025: महिलाओं के लिए बजट में क्या है
रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने बजट में महिलाओं के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाओं की घोषणा की है। रेखा गुप्ता ने सदन में बताया कि महिला समृद्धि योजना के लिए बजट में 5100 करोड रुपए आवंटित किए गए। गर्भवती महिलाओं के लिए बजट में 210 करोड रुपए का प्रावधान है। आपको बता दे दिल्ली चुनाव के दौरान भाजपा की सरकार ने महिलाओं को प्रति माह ₹2500 आर्थिक सहायता देने का वादा किया था इसके अतिरिक्त गर्भवती महिलाओं को 21000 की आर्थिक सहायता देने का वादा भी भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में लिखा था। जिसे अब भाजपा सरकार पूरा करेगी।
Budget Delhi 2025: इस बार दिल्ली का बजट एक लाख करोड़ का
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने बजट भाषण के बाद कहा पहली बार दिल्ली के इतिहास में ऐसा हुआ है कि बजट एक लाख करोड़ का है। पिछले वर्ष की तुलना में 31.5% अधिक बजट है। दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय पिछले सरकार के समय देश की तुलना में धीरे गति से बढ़ रही थी। आम आदमी पार्टी की सरकार की इच्छा शक्ति भी काफी कम थी। न ही खर्च कर पाए और ना ही लोगों की आय बढ़ा सकी।
यह भी पड़े :- IDBI Bank Jobs 2024: आईडीबीआई बैंक में 1000 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया, योग्यता और सैलरी