Budget Session 2025: संसद का बजट सत्र आज से प्रारंभ हो गया है। इस दौरान देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण में मोदी सरकार की उपलब्धियो की तारीफ की। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का मानना है कि 140 करोड़ देशवासियों की सेवा ही हमारा प्रथम कर्तव्य है और हम इसी के साथ काम कर रहे हैं। आज राष्ट्रपति मुर्मू ने दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा के ज्वाइंट सेशन को संबोधित किया। जानते हैं उन्होंने अपने अभिभाषण में क्या कुछ कहा।
Budget Session 2025: विदेशी निवेश से युवाओं को मिला रोजगार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण के दौरान कहा कि हमारी सरकार लगातार मिशन मोड में कार्य कर रही है। जिसका फायदा भी देश को मिल रहा है। विदेशी निवेश जमकर आ रहे हैं जिससे युवाओं को रोजगार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि संविधान को अपनाये जाने के 75 साल पूरे हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने जम्मू कश्मीर में रेल परियोजना के पूरे होने की बड़ी उपलब्धि के बारे में भी बात की। साथ ही एविएशन सेक्टर में बूस्ट आया है यह भी कहा।
Budget Session 2025: राष्ट्रपति के अभिभाषण की ये 10 बड़ी बातें
एमएसएमई के लिए क्रेडिट गारंटी योजना।
मुद्रा लोन 10 लाख से बढ़कर 20 लाख किया गया।
25 करोड लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया।
इंटर्नशिप योजना से युवाओं को लाभ हुआ।
ड्रोन दीदी से महिला सशक्तिकरण।
8000 करोड़ खर्च करके देश में 52000 इलेक्ट्रिक बस चलाई जाएंगे।
आठवें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी प्राप्त हुई।
टैक्स से संबंधित योजनाओं को सरल बनाया गया।
AI को लेकर विश्व को राह दिखा रहा भारत।
देश की महिलाएं आज फाइटर जेट उड़ा रही हैं।
Budget Session 2025: महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया
अपने अभिभाषण में द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि केंद्र सरकार ने विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया है। इसके अलावा उन्होंने कहां की सरकारी योजनाओं से देश के गरीबों को सम्मान मिला है। महिला सशक्तिकरण का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि आज की महिलाएं फाइटर जेट्स उड़ा रही हैं। इसके अलावा हेल्थ केयर सहित तमाम सेक्टर में हमारी सरकार के द्वारा शुरू की गई योजनाओं का असर भी देखने को मिल रहा है जो हमारे देश के विकास के लिए लाभकारी साबित हुआ और विकास की गति को भी बढ़ावा दे रहा है। द्रौपदी मुर्मू ने आगे कहा कि हमारी सरकार यह मानती है कि 140 करोड़ देहवासियो की सेवा हमारा परम कर्तव्य है और इसी बात को ध्यान में रखते हुए सरकार काम कर रही है।
Budget Session 2025: विकसित भारत का संकल्प
अभिभाषण के दौरान उन्होंने कहा कि 10 साल में एयरपोर्ट की संख्या दो गुनी हो गई है। आदिवासी इलाकों में भी 30 मेडिकल कॉलेज खोले जा चुके हैं। जिनका लाभ हर वर्ग को प्राप्त हो रहा है। पूर्वोत्तर के लिए भी विकास की योजनाओं पर कार्य हुआ है और दलित वंचित समाज को अच्छी तरह से सरकारी योजनाओं का भी लाभ प्राप्त हुआ है। साथ ही दिव्यांगों को भी हमारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। साथ ही जम्मू कश्मीर में 370 हटाने से भी विकास की गति में बढ़ोतरी आई है। हमारा एक ही संकल्प है एक ही लक्ष्य है विकसित भारत।
वसंत पंचमी: पूजन विधि, महत्व और संपूर्ण जानकारी ।