Delhi Chunav 2025:दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव 2025 में दलित और मुस्लिम बहुल सीटों पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। पिछले दो चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की थी।, लेकिन इस बार कांग्रेस कई क्षेत्र में AAP को कड़ी टक्कर देती हुई नजर आ रही है।
Delhi Chunav 2025: दलित बहुल सीटों पर मुकाबला
बता दे कि दिल्ली में कुल 12 आरक्षित सीटें हैं, जिनमें सीमापुरी, सुल्तानपुर माजरा, बादली, बाबरपुर, और मुस्तफाबाद प्रमुख हैं। वही पिछली दो बार आम आदमी पार्टी ने इन जगहों पर जीत हासिल की थी। लेकिन इस बार कांग्रेस इन क्षेत्रों में ज्यादा ध्यान दे रही है। वही कांग्रेस के जय किशन, जो चार बार विधायक रह चुके हैं, AAP के मुकेश अहलावत के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन अबकी बार इन सीटों पर कांग्रेस की आने की उम्मीद है।
Delhi Chunav 2025: मुस्लिम बहुल सीटों
वही मुस्लिम बहुल सीटों जैसे ओखला, मटिया महल, बल्लीमारान, और चांदनी चौक पर भी कांग्रेस और AAP के बीच मुकाबला टक्कर का है। ओखला में AAP के अमानतुल्लाह खान के सामने कांग्रेस की अरीबा खान चुनाव लड़ रही हैं। मटिया महल में शोएब इकबाल के बेटे आले मोहम्मद इकबाल AAP के प्रत्याशी हैं, वही कांग्रेस ने आसिम मोहम्मद खान को मैदान में उतारा है। इन सीटों पर मुस्लिम वोटरों का झुकाव चुनाव परिणामों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
Delhi Chunav 2025:कांग्रेस की नीति
हालांकि कांग्रेस ने दलित और मुस्लिम मतदाताओं को वापस अपनी ओर आकर्षित करने के लिए विशेष अभियान चलाए हैं। राहुल गांधी ने दलित और मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में रैलियाँ की हैं, जहां उन्होंने संविधान और आरक्षण के मुद्दों पर जोर दिया। इसके अलावा, प्रियंका गांधी ने सीमापुरी में रैली करते हुए AAP पर तीखा हमला किया, जिससे इन समुदायों के बीच कांग्रेस की उपस्थिति मजबूत हुई है।
Delhi Chunav 2025: AAP के लिए चुनौतियाँ
AAP के लिए यह चुनाव आसान नहीं है। पार्टी के कुछ प्रमुख नेता, जैसे राजेंद्र पाल गौतम, कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं, जिससे AAP की स्थिति कमजोर हुई है।
दिल्ली के दलित और मुस्लिम बहुल सीटों पर कांग्रेस और AAP के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।
Ayodhya Crime : 22 वर्षीय दलित युवती के साथ दरिंदगी के बाद हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार।
विश्व कैंसर दिवस: बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने कैंसर से लड़कर पेश की मिसाल ।