
Easy Tips: अप्रैल की तपिश में खुद को कैसे रखें ठंडा!
Easy Tips : इस साल गर्मी ने अप्रैल के महीने से ही अपना असली रूप दिखा दिया है। बढ़ती गर्मी और खतरनाक लू से बचने के लिए आपको धूप से निकलने से बचना चाहिए।
ऐसी चिलचिलाती गर्मी से बचने के लोग कई उपाय ढूंढते हैं। ऐसी गर्मी और लू से बचने के लिए घरेलू नुस्खों को अपने से आपको काफी फायदा होगा और उसके कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होंगे। घरेलू नुस्खे हमेशा एक तरह के का फायदा नहीं देता बल्कि उसके कई और फायदे भी होते हैं। आई बात करते हैं कुछ प्राकृतिक उपायों के बारे में जिन्हें अपना कर अब गर्मी और लू से बच सकते हैं।
गर्मी से बचने के लिए कुछ घरेलू उपाय
हाइड्रेटेड रहे
अगर आप गर्मियों में ज्यादा से ज्यादा पानी पिए और हाइड्रेटेड रहे तो आपको गर्मी से काफी हद तक राहत मिल सकती है।
अगर आप पानी में नींबू का रस और थोड़ा नमक मिलाकर पीले तो आपको गर्मी से राहत मिलेगी शरीर में ताजगी महसूस होगी।
आप ज्यादा से ज्यादा उन फलों का सेवन करें जिसमें पानी की मात्रा ज्यादा रहती है, जैसे कि आप तरबूज और संतरों का सेवन कर सकते हैं।
हल्के और ढीले कपड़े पहने
उन्हीं कपड़ों को पहने जिन कपड़ों में आप कंफर्टेबल फील करें। हल्के और ढीले कपड़े पहने, ताकि आपके शरीर में ठंडक पहुंचती रहे। कोशिश करें कि आप रंगों को भी ध्यान में रखकर कपड़े खरीदे, हल्के रंग के कपड़ों से काम गर्मी लगती है, वही गहरे रंग के कपड़ों में गर्मी ज्यादा लगती है।
घर को ठंडा रखें
अपने घर में हमेशा खिड़की और दरवाजा में पर्दा लगाकर रखें, ऐसा करने से धूप अंदर नहीं आएगी और गर्मी बढ़ेगी नहीं। अगर आप के घर में एशियाई कलर नहीं है, तो ऐसे में पंखे के सामने एक बर्तन में बर्फ रख दे जिससे आपको ठंडी हवाएं मिलेगी।
खाने-पीने में बदलाव
अपने खाने में दही, छाछ ,कड़ी, खरे तथा पुदीना की मात्रा को बढ़ा दे। इन सभी चीजों से शरीर में ठंडक मिलती है। इसके अलावा तालिबुनी चीजों से और मसालेदार चीजों से दूर रहे।
प्राकृतिक उपाय
अगर आप रोज सुबह के समय तुलसी के पत्तों को पानी में उबालकर पिए, तो आपके शरीर को इससे ठंडक मिलेगी। आप गुलाब जल का उपयोग चेहरे पर कर सकते हैं ऐसा करने से आपको ताजगी महसूस होगी।
घर के अंदर आराम करें
कोशिश करें कि दोपहर के समय बाहर न निकले। ठंडे पानी से स्नान करें।
आंवला का सेवन
आंवला में शरीर को ठंडा करने की क्षमता होती है। इसीलिए आवाले का जूस या आवाले का सेवन करने से आपको फायदा मिलेगा।
ठंडे पानी में पैर डुबाए
अगर आप सोच रहे हैं कि शरीर की गर्मी को कैसे कम करें तो अपने पैरों को पानी में डुबाए।
पिपरमेंट का सेवन
अगर आप पेपर मिनट का सेवन करते हैं तो इससे आपके शरीर में ठंडक मिलेगी।
गर्मियों से बचने के लिए क्या ना खाएं
- तले मसालेदार खाना खाने से बचे। अगर आप ज्यादा मसालेदार खाना खाते हैं तो आपके पाचन में समस्या हो सकती है।
- कैफीन खाने से बचे। चाय कॉफी जैसी चीजों में कैफीन की मात्रा ज्यादा होती है, इसीलिए चाय और कॉफी का सेवन कम से कम करें।
- जंक फूड और फास्ट फूड खाने से बचे।
- आइसक्रीम खाने से बचे। आइसक्रीम भले ही कुछ क्षण भर के लिए ठंड से राहत देता है, लेकिन बाद में इसके दूर प्रभाव भी होते हैं। अगर आप गर्मी में है और अचानक से ठंडी आइसक्रीम का सेवन करें तो आपको जुकाम का खतरा हो सकता है।
- बासी खाना ना खाएं। गर्मियों के समय में खाना जल्दी से खराब होने लगता है। अगर आप बासी खाना या ज्यादा देर तक बाहर रखा हुआ खाना खाते हैं तो आपको फूड प्वाइजनिंग का खतरा हो सकता है।
- रेड मीट का सेवन न करें। रेड मीट का सेवन करने से सर्दी जुकाम का खतरा है तथा शरीर में गर्माहट ला सकती है।
यह भी पढ़े
Heat Weaves Alert : दिल्ली-पंजाब-हरियाणा में तीन दिन लू का कहर
2 thoughts on “Easy Tips: अप्रैल की तपिश में खुद को कैसे रखें ठंडा!”