सनातन धर्म में गंगा दशहरे की विशेष मानता है। गंगा दशहरा वाले दिन पवित्र नदी गंगा में डुबकी लगाने और उसकी पूजा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और पाप का नाश होता है। प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा पर्व मनाया जाता है।