Lucknow HMPV: लखनऊ में HMPV संक्रमण से संबंधित एक महिला की मृत्यु ने स्वास्थ्य जगत में चिंता को बढ़ाने का काम किया है । हालांकि, बलरामपुर अस्पताल ने ये साफ़ किया है की महिला की मृत्यु का कारण HMPV नहीं था। महिला की 10 जनवरी को HMPV रिपोर्ट नेगेटिव आयी थी।
Lucknow HMPV: क्या है मामला
60 वर्ष की उषा शर्मा को 5 जनवरी को खांसी, हल्का बुखार और सांस लेने में तकलीफ के कारण अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहाँ उन्हें HMPV पॉजिटिव बताया गया। 7 जनवरी को वह अपोलो अस्पताल छोड़कर चरक अस्पताल में भर्ती हुईं। चरक अस्पताल ने उन्हें 8 जनवरी को केजीएमयू (KGMU) रेफर किया, जहां से महिला के बेटे ऋषि उन्हें बलरामपुर अस्पताल लेकर गए। बलरामपुर अस्पताल में भर्ती होने के दौरान महिला को तेज झटके आये फिर उल्टी हुई और महिला बेहोश हो गयी जिसके बाद उसे तुरंत ICU में भर्ती कराया गया। जिसके बाद महिला की मृत्यु हो गयी।
Lucknow HMPV: दूसरी बीमारियों से भी थी ग्रसित
महिला की HMPV रिपोर्ट तो नेगेटिव आयी थी लेकिन महिला अन्य कई बीमारियों से भी ग्रसित थी। महिला को पहले से टीबी, किडनी,ब्लड प्रेशर, और दिल समेत अन्य बीमारिया भी थी। महिला की हालत गंभीर होने पर उसे ICU म भर्ती किया गया जिसके बाद उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिवारजनों में मातम पसरा हुआ है।
Lucknow HMPV: अस्पताल ने निदेशक का क्या है कहना
बलरामपुर अस्पताल के निदेशक डॉक्टर सुनील का कहना है कि- जब महिला को अस्पताल लेकर आया गया तब उसकी हालत बहुत गंभीर थी। 8 जनवरी की रात को महिला को अस्पताल लेकर आया गया था। महिला की हालत और रिपोर्ट को देखने के बाद उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। जब जांच के दौरान एचएमपीवी टेस्ट कराया गया तो उसका सेंपल केजीएमयू अस्पताल में भेजा गया जिसके बाद एचएमपीवी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
महिला की तबीयत में धीरे-धीरे सुधार देखी जा रही थी। लेकिन गुरुवार को अचानक से उसकी तबीयत बिगड़ी डॉक्टर ने बुजुर्ग महिला को बचाने के लिए हर मुमकिन प्रयास किया लेकिन उसकी जान बचाने में असफल रहे।
Lucknow HMPV: देश के कई राज्यों में मिले है HMPV के केस
देश में पहला HMPV का मामला कर्नाटक के बेंगलुरु में पाया गया था। जहां दो छोटे बच्चे इसका शिकार हो गए थे। इसके अलावा गुजरात में भी चार एचएमटीवी संक्रमित पाए गए हैं। जिसमे तीन संक्रमित केवल अहमदाबाद के थे। असम में भी एचएमपीवी से 10 माह के बच्चे के पीड़ित होने की खबर सामने आई। इसके अलावा महाराष्ट्र, तमिलनाडु, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी एचएमपीवी के कई मामले दर्ज किए गए हैं।
Shattila Ekadashi 2025: जानिए तिल का खास महत्व, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
उत्तर प्रदेश का ‘जीरो पॉवर्टी अभियान’: हर परिवार को गरीबी से बाहर निकालने की बड़ी पहल
1 thought on “Lucknow HMPV: लखनऊ में महिला की HMPV संक्रमित होने से हुई मौत, स्वास्थ्य जगत की बढ़ी चिंता ”