
जानिए Makar Sankranti में तिल और गुड़ का क्या महत्व माना जाता है।
जानिए Makar Sankranti में तिल और गुड़ का क्या महत्व माना जाता है। और क्यों खाई जाती है तिल गुड से बनी चीजे मकर संक्रांति वाले दिन।
Makar Sankranti : इस दिन को विभिन्न नामों से जाना जाता है
उत्तर भारत: मकर संक्रांति
पंजाब और हरियाणा: लोहड़ी
गुजरात: उत्तरायण
महाराष्ट्र और कर्नाटक: संक्रांति
तमिलनाडु: पोंगल
असम: माघ बिहू
Makar Sankranti : गुड़ और तिल का महत्व
Makar Sankranti पर गुड़ और तिल से बने व्यंजन जैसे लड्डू, गजक, तिलपट्टी, और तिल के लड्डू खाने और बांटने का विशेष रिवाज है।
1. धार्मिक महत्व
तिल को शास्त्रों में शुद्ध और पवित्र माना गया है। इसे पूजा में उपयोग करना अत्यंत शुभ माना जाता है।
गुड़ मिठास का प्रतीक है। इसका उपयोग शुभ कार्यों में किया जाता है। गुड़ और तिल को मिलाकर खाने का संदेश यह है कि जीवन में मिठास और सद्भाव बनाए रखें। इस दिन तिल-गुड़ के लड्डू, खिचड़ी, कंबल, और धन का दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।
2. आयुर्वेदिक महत्व
Makar Sankranti के समय ठंड अपने चरम पर होती है। तिल और गुड़ दोनों ही शरीर को गर्म रखते हैं .तिल में प्रोटीन, कैल्शियम, और विटामिन बी भरपूर मात्रा में होता है। यह त्वचा, हड्डियों के लिए फायदेमंद है।गुड़ शरीर को डिटॉक्स करता है और खून साफ करता है।
3. सांस्कृतिक महत्व
महाराष्ट्र में Makar Sankranti पर कहा जाता है, “ तिल-गुड़ खाएं और मीठा बोलें। मकर संक्रांति पर तिल और गुड़ बांटने की परंपरा समाज में काफी पुरानी है।
Makar Sankranti : तिल और गुड़ से बने व्यंजन
1. तिल के लड्डू
2. गजक
3. तिलपट्टी
4. तिल-गुड़ की खीर
5. रेवड़ी
Makar Sankranti :धार्मिक अनुष्ठानों में तिल और गुड़
Makar Sankranti के दिन पवित्र नदियों में स्नान करना और तिल का लेप लगाना शुभ माना जाता है।
यज्ञ और हवन में तिल का उपयोग किया जाता है, जिससे वातावरण शुद्ध होता है।
इस दिन पितरों को तिल अर्पित करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है।
Makar Sankranti : स्वास्थ्य से जुड़ा है तिल और गुड़ का महत्व
आज के समय में भी तिल और गुड़ का महत्व बना हुआ है। इसे स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए अच्छा माना जाता है। तिल और गुड़ के उपयोग से हम पारंपरिक मूल्यों को संजो सकते हैं और अपनी संस्कृति को आगे बढ़ा सकते हैं।
Kho Kho World Cup 2025: जानिए नियम, टीमें और प्रतियोगिता की जानकारी
1 thought on “Makar Sankranti : मकर संक्रांति पर जानिए गुड़ और तिल का महत्व ।”