ओडिशा के बालेश्वर जिले में स्थित फकीर मोहन कॉलेज से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। कॉलेज की एक छात्रा ने अपने ही विभागाध्यक्ष (एचओडी) द्वारा लंबे समय से किए जा रहे मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। छात्रा का शरीर 95 प्रतिशत तक जल चुका है और इस समय वह भुवनेश्वर के एम्स अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है।

