
राशिफल : गुरु और चंद्रमा के बीच नवम पंचम योग बनेगा, जानिए राशि पर प्रभाव
Rashifal : 25 फरवरी यानी आज चंद्रमा का संचार दिन रात मकर राशि में उत्तराषाढ़ उपरांत श्रवण नक्षत्र से होगा । चंद्रमा की स्थिति की वजह से आज गुरु और चंद्रमा के बीच नवम पंचम योग बनेगा और साथ ही आज सनफा योग भी बनेगा। ऐसे योग बनने से ग्रह गोचर की शुभ स्थिति में कई राशियों को फायदा मिलेगा। खासतौर पर मेष , वृषभ और कन्या राशियों के लिए अत्यंत शुभ दायक होगा । ऐसे में चली जानते हैं किन राशियों पर इसका क्या प्रभाव होगा।
मेष राशि के जातक
आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए अच्छा जाने वाला है। आज उनको अपने ऑफिस के अधिकारियों का साथ मिलेगा जिसे उनका फायदा होगा। हो सकता क्या आपकी ननिहाल के पक्ष से आपको आर्थिक लाभ हो। आपको धार्मिक और सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेने का मौका भी मिल सकता है। आपका कोई अटका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
उपाय: आज के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीप जलाए और पेड़ की पूजा करें।
वृषभ राशि के जातक
वृषभ राशि के जातकों का दिन आज शुभ रहेगा। आज उनको को धन संपत्ति से जुड़ी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी । परिवार में भी आपका माहौल खुशनुमा रहेगा और आपको आनंद की प्राप्ति होगी, बड़े बुजुर्गों की मदद से आपको लाभ मिल सकता है। आज के दिन आपको किसी जरूरतमंद की मदद जरूर करनी चाहिए इससे आपको संतोष प्राप्ति होगी। छात्रों के लिए भी आज के दिन अच्छे जाने वाला है उनको शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। आज का दिन आपको भजन कीर्तन और धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने की आवश्यकता है।
उपाय: हनुमान जी को बूंदी का प्रसाद जरुर चढ़ाएं।
मिथुन राशि के जातक
मिथुन राशि के जातकों का दिन आज उलझन से भरा हो सकता है, इसी के साथ जीवनसाथी के साथ भी आपको मनमुताप का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने माता-पिता या घर के बड़ों से सहयोग मिलेगा। आज के दिन आप सुख साधनों और मनोरंजन पर खर्च कर सकते हैं। आपके लिए एक सलाह की विरोधियों और दुश्मनों से सतर्क रहें और सेहत का ध्यान रखें।
उपाय: आज के दिन शिवलिंग पर दूध जरुर चढ़ाएं।
कर्क राशि के जातक
कर्क राशि के जातक का दिन आज काफी अच्छा जाने वाला है। आपको आज कहीं से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है इसी के साथ ही आपकी लव लाइफ में प्रेम बना रहेगा। आज के दिन आपके पुराने निवेदक का लाभ मिल सकता है, और शाम को आप अपने किसी पुराने मित्र से अचानक टकरा सकते हैं। अच्छे दिन आपको धन लाभ होने के संदेश मिल रहे हैं हालांकि नौकरी में काम का दबाव बना रहेगा।
उपाय: आज अपने माता-पिता से आशीर्वाद जरूर ले।
सिंह राशि के जातक
सिंह राशि वालों के लिए खुशखबरी, लंबे समय से रुका हुआ काम आज अचानक धन लाभ लेकर आएगा। अपने जीवनसाथी के साथ आज आप अच्छा समय बिता सकते हैं। कार्य के लिए आपने जो भी योजना बनाई है वह सफल जरूर होगी। नौकरी में भी किसी बड़े के सहयोग से आपको फायदा मिलेगा। आपके हाथों कोई पुण्य का काम जरूर होगा।
उपाय: आज के दिन गाय को गुड और रोटी जरूर खिलाएं।
कन्या राशि के जातक
कन्या राशि के लिए आज के सितारे कहते हैं कि आज उनके कारोबार में उनका लाभ होगा। आज के दिन आपकी मन्नत जरूर पूरी होगी, और आपके दुश्मन आपकी सफलता को देखकर ईर्ष्या करेंगे। आज आपको आपके भाई से विवाद का सामना करना पड़ सकता है विवाद से बचने के लिए अपनी वाणी पर नियंत्रण जरूर रखें।
उपाय: आज के दिन माता लक्ष्मी की पूजा जरूर करें
तुला राशि के जातक
तुला राशि के सितारे यह बताते हैं कि आज उनको सतर्कता बरतने की काफी जरूरत है, खासतौर पर कामकाज के मामलों में उनका विशेष ध्यान देना होगा. आपको कुछ ऐसा काम भी करना पड़ सकता है जिससे आपका मन परेशान हो सकता है. आज के दिन आपके खर्चे बढ़ेंगे जिससे आपका मन चिड़चिड़ा हो सकता है, हालांकि पिताजी से आपको लाभ मिलने की संभावना है। शाम के समय आप अपने दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं।
उपाय: आज हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें।
वृश्चिक राशि के जातक
वृश्चिक राशि वालों का दिन आज काफी शुभ जाने वाला है। आज आपको अपने कार्य से लेकर हर चीज में सकारात्मक परिणाम मिलेगा। बच्चों से आपको सुख की प्राप्ति होगी। अगर आप अपने जीवन साथी से सलाह लेते हैं तो आपको इससे फायदा मिलेगा। आपका काफी समय से रुका हुआ पैसा भी वापस आ सकता है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन आपके लिए शुभ है।
उपाय: महादेव का अभिषेक तांबे के लोटे से जल भरकर करें।
धनु राशि के जातक
धनु राशि के जातक के लिए आज के दिन शुभ रहने वाला है आज के दिन उनको शुभ समाचार मिल सकता है, हालांकि आपको कई सावधानी बरतने की जरूरत है आज के दिन अगर आपका विवाद होता है तो शांत रहना ही आपके लिए बेहतर होगा, जीवनसाथी के साथ भी तालमेल बनाकर चलना पड़ेगा। आज आपको किसी यात्रा में जाना पड़ सकता है। भाइयों के साथ आपका प्यार और सम्मान बढ़ेगा। ससुराल वालों की तरफ से आज आपको फायदा मिल सकता है।
उपाय: आज के दिन दान पुण्य का काम जरुर करें और गायत्री मंत्र और गायत्री चालीसा का पाठ करें।
मकर राशि के जातक
मकर राशि की जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। नौकरी में आज वरिष्ठ अधिकारियों की तरफ से आपके सहयोग मिल सकता है साथ ही आपकी तारीफ भी की जाएगी।
आज भाइयों के साथ आपका सहयोग बढ़ेगा। शाम होते होते आपको थकान सर दर्द और कुछ शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय: आज के दिन हनुमान जी की पूजा करें और उन्हें सिंदूर भेंट करें।
कुंभ राशि के जातक
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यस्तता वाला रहेगा। आज के दिन आपको अपने भाइयों से सहयोग मिलेगा। ऑफिस में आपको जिम्मेदारी मिल सकती है और आपको पता प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। आज के दिन किसी पर भरोसा नहीं कर पाएंगे, आपके लिए सलाह कि घर और कार्यकाल में क्रोध करने से बचे।
उपाय: भगवान विष्णु जी की आराधना करें।
मीन राशि के जातक
आज के दिन आप धार्मिक कार्यों में जुड़ सकते हैं। आज के दिन आप किसी की मदद करने के लिए आगे बढ़ सकते हैं, अगर आप विद्यार्थी हो तो शिक्षकों का आपके सहयोग मिलेगा . आज शाम को अब किसी धार्मिक आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं. कोई मित्र आज शाम को आपके घर आ सकते हैं. आपके ऑफिस में आज आपका प्रभाव पड़ेगा. माता की स्वास्थ्य को लेकर आपको आज चिंता हो सकती है. आज आप अपने पार्टनर के साथ कोई शुभ काम कर सकते हैं
उपाय: आज के दिन श्री विष्णु चालीसा का पाठ करना और विष्णु जी की आराधना करना आपके लिए शुभ होगी.
महाशिवरात्रि 2025 : जानिए शुभ मुहूर्त , पंचामृत के लाभ और पूजा विधि