Site icon Aarambh News

Illegal Deportation: अमेरिका ने विश्व का सबसे बड़ा निर्वासन किया प्रारम्भ, केवल एक साल में 90 हजार भारतीयों को निकला, जानिए भारत का क्या है कहना

Illegal Deportation

केवल 2023 में ही लगभग 90,000 भारतीयों को हिरासत में लिया गया है

FacebookTelegramWhatsAppXGmailShare

 Illegal Deportation: अमेरिका से अवैध प्रवासियों को बाहर निकालने के लिए ट्रंप ने विश्व का सबसे बड़ा निर्वासित अभियान शुरू कर दिया है। जिससे दुनिया में खलबली मच गई है। आपको बता दे की जब से डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के 47वे राष्ट्रपति का कार्यभार संभाला है। उसके चार दिन के भीतर ही देश ने सैन्य विमान का इस्तेमाल करते हुए। अवैध प्रवासियों के लिए निर्वासन उड़ाने भी चालू कर दिया है। आपको बता दें कि सामूहिक निर्वासन ट्रंप के चुनावी प्रचार अभियान के दौरान प्रमुख वादों में से एक था।

 Illegal Deportation: अपराधियों को भेज रहे हैं बाहर: ट्रंप

ट्रंप ने विश्व का सबसे बड़ा निर्वाचन अभियान प्रारंभ कर दिया है। ऐसा अनुमान लगाया गया है कि कई देशों की 20 लाख से भी अधिक प्रवासी अमेरिका से निकले जा सकते हैं। ट्रम्प का कहना है कि हम अपराधियों को देश से बाहर निकल रहे हैं। वह अवैध रूप से हमारे देश में घुसे हैं और अपराध को बढ़ावा दे रहे हैं। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में लिखा कि निर्वासन उड़ाने शुरू हो चुकी है। राष्ट्रपति ट्रंप पूरी दुनिया को एक कड़ा और स्पष्ट संदेश दे रहे हैं कि अगर आप अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करते हैं तो आपको गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

 Illegal Deportation: ट्रंप ने कहा “हम हत्यारों को निकाल रहे बाहर “

उत्तरी कैरोलिन में ट्रंप ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान यह कहा कि निर्वासन प्रक्रिया बहुत जरूरी है और बेहद अच्छी तरह से जारी है। हम बुरे खूंखार अपराधियों को देश से बाहर निकल रहे हैं। यह हत्यारे हैं। यह वह लोग हैं जो सबसे बुरे हैं। इतने बुरे शायद आपने भी किसी को भी ना देखा हो। हम सबसे पहले इन्हें बाहर निकल रहे हैं।

 Illegal Deportation: 500 से अधिक अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ ग्रहण के दौरान अप्रवासियों को निष्कासित करने के लिए आदेश पर हस्ताक्षर किया था। उसके बाद अधिसूचना जारी हुई थी कि भविष्य में बिना डॉक्यूमेंट वाले अप्रवासियों से पैदा होने वाले बच्चों को अमेरिका की नागरिकता नहीं दी जाएगी। इसके बाद जन्मसिद्ध नागरिकता को भी खत्म करने की बात कही गई। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने संवाददाताओं को बताया कि ट्रंप की सीमा नीतियों के कारण पहले ही 538 अवैध प्रवासियों को हिरासत में ले लिया गया है और पूर्व राष्ट्रपति ड्वाइट आइजनहावर के बाद ऐसा पहली बार हुआ कि सैन्य विमान का उपयोग करके निर्वासन शुरू किया गया।

 Illegal Deportation: भारत का विदेश मंत्रालय क्या बोला

अवैध प्रवासियों को लेकर जारी तनातनी में पिछले हफ्ते विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था कि भारत बिना दस्तावेज वाले भारतीयों को वापस लाने में अमेरिका की सहायता करेगा। एस जयशंकर ने भारत की नियत को साफ करते हुए कहा कि नई दिल्ली अमेरिका समेत विदेश में अवैध रूप से रह रहे भारतीय नागरिकों की वैध वापसी के लिए हम पूर्ण रूप से तैयार हैं।

 Illegal Deportation: 2023 में कितने भारतीयों को गिरफ्तार किया गया

न्यूयॉर्क टाइम की एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी सरकार के आंकड़ों में बताया गया है कि केवल 2023 में ही लगभग 90,000 भारतीयों को हिरासत में लिया गया है। जो अवैध रूप से अमेरिका में रहने का प्रयास कर रहे थे। गौरतलब है कि अमेरिका से भारत में अवैध प्रवासियों की बात कोई नयी नहीं है। साल 2023 में 1000 से अधिक भारतीयों को वापस लौटा दिया गया था।

Indian Newspaper Day: 28 जनवरी को मनाया जाता है ‘भारतीय समाचार पत्र दिवस’, क्या है इसके पीछे का महत्व और इतिहास

Ram Rahim: फिर जेल से बाहर आए राम रहीम। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले राम रहीम को मिली 30 दिन की पैरोल।

Exit mobile version