Download Our App

Follow us

Home » तकनीकी » भारतीय गेमिंग इंडस्ट्री का रेवेन्यू 2028 तक 6 बिलियन डॉलर होने की संभावना

भारतीय गेमिंग इंडस्ट्री का रेवेन्यू 2028 तक 6 बिलियन डॉलर होने की संभावना

ऑनलाइन गेमिंग फर्म विंजो (Winzo) और इंटरएक्टिव एंटरटेनमेंट एंड इनोवेशन काउंसिल ने भारतीय गेमिंग इंडस्ट्री को लेकर एक रिपोर्ट जारी किया है। इस रिपोर्ट के अनुसार आने वाले कुछ सालों में भारतीय गेमिंग इंडस्ट्री के रेवेन्यू में तेजी देखने को मिली है।

विंजो की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2028 तक भारतीय गेमिंग उद्योग का एनुअल रेवेन्यू 6 बिलियन अमेरिकी डॉलर होने की उम्मीद है। वहीं वर्ष 2023 में भारतीय गेमिंग इंडस्ट्री का वार्षिक राजस्व 3.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर था। इसका मतलब यह है कि वर्ष 2028 में गेमिंग इंडस्ट्री का रेवेन्यू दोगुना होने की उम्मीद है।

इंटरएक्टिव एंटरटेनमेंट एंड इनोवेशन काउंसिल (IEIC) की रिपोर्ट के विश्लेषण और सेकेंडरी डेटा के अनुसार वर्ष 2023 में गेमिंग यूजर 144 मिलियन थे जो वर्ष 2028 में 240 मिलियन तक पहुंचने का अनुमान है।

गेमिंग इंडस्ट्री के रेवेन्यू में तेजी

IEIC की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय गेमिंग उद्योग में 500 गेमिंग स्टूडियो सहित 1400 से अधिक गेमिंग कंपनियां शामिल हैं। गेमिंग का वार्षिक राजस्व 2028 तक 6 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।

रिपोर्ट के अनुसार विभिन्न राज्य सरकार भी गेमिंग और ईस्पोर्ट्स को बढ़ाने के लिए कई पहल शुरू कर रही है। जहां वर्ष 2023 में प्रोफेशनल गेमर्स की संख्या 500 थी, उनकी संख्या आने वाले पांच वर्षों में 2.5 गुना बढ़ने की संभावना है।

रिपोर्ट के मुताबिक भारत में चार वर्षों में गेम डाउनलोड में तेजी देखने को मिली है। वर्ष 2019 में जहां 5.65 बिलियन गेम डाउनलोड होते थे उनकी संख्या वर्ष 2023 तक 9.5 बिलियन हो गई।

ग्लोबल मार्केट में गेम डाउनलोड में भारत की हिस्सेदारी 16 प्रतिशत तक बढ़ी है। इसके बाद ब्राजील में 7.6 प्रतिशत और अमेरिका 7.4 प्रतिशत की हिस्सेदारी है।

Shree Om Singh
Author: Shree Om Singh

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS