
अंतरराष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस (International Day of Happiness) हर साल 20 मार्च को मनाया जाता है। यह दिवस वैश्विक स्तर पर खुशी और मानसिक संतुलन के महत्व को उजागर करने के लिए मनाया जाता है। वही संयुक्त राष्ट्र (UN) ने 2012 में इस दिवस को आधिकारिक रूप से मान्यता दी और 2013 से इसे प्रतिवर्ष मनाया जाने लगा। चलिए जानते हैं क्या रहता है इस दिन का उद्देश्य।
International Day of Happiness: का इतिहास
बता दे कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 28 जून 2012 को भूटान के प्रस्ताव पर 20 मार्च को “अंतरराष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस” के रूप में मनाने की घोषणा की। भूटान को इस मामले में अग्रणी माना जाता है क्योंकि यह देश 1970 के दशक से ही सकल राष्ट्रीय प्रसन्नता Gross National Happiness को आर्थिक विकास से अधिक महत्वपूर्ण मानता रहा है।
International Day of Happiness: पहली बार कब मनाया गया?
वही पहली बार 20 मार्च 2013 को अंतरराष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संयुक्त राष्ट्र ने दुनिया भर में खुशी और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया।
International Day of Happiness: प्रसन्नता का महत्व
खुशी का सीधा संबंध मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य से होता है। एक प्रसन्न व्यक्ति का तनाव कम होता है। वही खुशहाल व्यक्ति अपने परिवार, दोस्तों और समाज के साथ बेहतर संबंध बना सकता है। खुशहाल समाज में अपराध दर कम होती है और लोग सहयोगात्मक रवैया अपनाते हैं।खुशहाल कर्मचारी अधिक उत्पादक होते हैं। कार्यस्थलों पर अगर लोग संतुष्ट और प्रसन्न रहते हैं, तो उनकी कार्यक्षमता और रचनात्मकता बढ़ती है।वही
खुशहाल देश तेजी से विकसित होते हैं। जब लोग मानसिक रूप से स्वस्थ और प्रसन्न होते हैं, तो वे अधिक नवाचार(Innovation) और सामाजिक योगदान करते हैं।
International Day of Happiness: विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट
संयुक्त राष्ट्र हर साल “विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट” जारी करता है, जिसमें दुनिया के देशों की प्रसन्नता का आकलन किया जाता है। इस रिपोर्ट में छह प्रमुख कारकों को ध्यान में रखा जाता है:
1. GDP (सकल घरेलू उत्पाद) 2. सामाजिक समर्थन 3. स्वतंत्रता (Freedom of Choice) 4. उदारता (Generosity)
5. भ्रष्टाचार की अनुपस्थिति 6. जीवन प्रत्याशा (Life Expectancy)
International Day of Happiness: कैसे बनाएं जीवन को खुशहाल?
नकारात्मकता को कम करके और जीवन की अच्छी चीजों पर ध्यान देकर खुशी को बढ़ाया जा सकता है।वही योग और ध्यान मानसिक शांति और प्रसन्नता बढ़ाने के लिए बहुत प्रभावी साधन हैं। इसलिए हमें योग और ध्यान करना चाहिए इससे हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है। वही अच्छी नींद मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर करती है जिससे हमारा जीवन खुशियाल रहता है।
International Day of Happiness: कैसे मनाया जाता है?
1. सरकारी और गैर-सरकारी आयोजन
2. मीडिया कैंपेन
3.स्कूलों और कॉलेजों में मानसिक स्वास्थ्य और खुशी से जुड़े कार्यक्रम होते हैं।
International Day of Happiness: सोशल मीडिया और डिजिटल अभियान
लोग #InternationalDayOfHappiness और #HappinessDay जैसे हैशटैग का उपयोग करके अपनी खुशियों को साझा करते हैं।
अंतरराष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस हमें याद दिलाता है कि खुशी केवल व्यक्तिगत स्तर पर ही नहीं, बल्कि सामाजिक और वैश्विक स्तर पर भी महत्वपूर्ण है।इस दिवस का मुख्य संदेश यही है: “खुशी बांटने से बढ़ती है
IDBI Bank Jobs 2024: आईडीबीआई बैंक में 1000 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया, योग्यता और सैलरी