
International Day of Light: विज्ञान, संस्कृति और विकास का संगम
International Day of Light: अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस हर साल 16 मई को मनाया जाता है। यह दिन 1960 में लेजर के पहले सफल संचालन की स्मृति में मनाया जाता है। यह दिवस कल और संस्कृति, शिक्षा , चिकित्सा, संचार ,विज्ञान और विकास के साथ-साथ जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में प्रकाश और प्रकाश आधारित प्रौद्योगिकियों के योगदान का जश्न मनाने के लिए यह दिवस है।
लिए विस्तार में समझते हैं।
कब से हुई शुरुआत?
अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस 1960 में थियोडोर मैनन द्वारा पहली बार एक सफल लेजर सर्जरी की वर्षगांठ है। यह दिन हर वर्ष संयुक्त राष्ट्र द्वारा मनाया जाता है, और यूनेस्को के अंतर्राष्ट्रीय बुनियादी विज्ञान कार्यक्रम द्वारा इसे प्रकाशित किया गया था। यह दिवस 1960 में लेजर के पहले सफल संचालन की याद में मनाया जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस का इतिहास
लेजर का महत्व काफी ज्यादा है, सबसे पहले लेजर सफल संचालन 16 में 1960 को ही हुआ था।
मानव सभ्यता की शुरुआत से ही लोग प्रकाश के साधनों का उपयोग करते आ रहे हैं—जैसे जानवरों की चर्बी से बने दीपक, लकड़ी, तेल और बाद में मोमबत्तियाँ। आधुनिक युग में थॉमस एडिसन के बल्ब के आविष्कार ने प्रकाश की दिशा ही बदल दी।
प्रकाश का असली और आधुनिक इतिहास के आविष्कार होने के साथ ही शुरू हुआ था। यह बात तो हम सभी जानते हैं कि, थॉमस एडिसन ने बहुत पहले ही बल्ब का आविष्कार कर दिया था, यह आविष्कार इलेक्ट्रिक बल्ब का एक शुरुआती पूर्ववर्ती था, और इसमें वोल्टेज पाइल्स को चारकोल इलेक्ट्रोड से जोड़ा जाता था, हालांकि एआरसी लैंप प्रकाश का व्यवहारिक सूत्र नहीं था, और इसका कारण यह था कि घरेलू या काम के उपयोग के लिए बहुत उज्जवल हुआ करता था और यह बहुत जल्दी जल जाता था।
अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस का उद्देश्य यह है, की सभी लोगों में जागरूकता फैलाई जाए। वैज्ञानिक सहयोगों को और भी मजबूत करना और साथ ही शांति एवं विकास को बढ़ाना।
उद्देश्य
अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस का उद्देश्य है कि, सभी लोगों को इसके बारे में जागरूक किया जाए। वैज्ञानिक सहयोगों को और भी ज्यादा मजबूत किया जाए। प्रकाश और प्रकाश आधारित प्रौद्योगिकियों के अध्ययन ने हमें असाधारण तरीके से अपनी दुनिया को बदलने में मदद की है। आपको बता दे की, प्रकाश आधारित प्रौद्योगिकियों मैं माइक्रोस्कोप, एक्स-रे मशीन, दूरबीन, कैमरा इलेक्ट्रिक लाइट और टेलीविजन स्क्रीन जैसी चीज शामिल है।
अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस कैसे मनाया जाता है?
अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस हर साल 16 मई को मनाया जाता है। इस दिन पूरे विश्व में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। विद्यालयों में भी छात्रों को इसके बारे में बताया जाता है और जागरूकता फैलाई जाती है। इस दिन कार्यक्रम के साथ-साथ मनोरंजन प्रकाश प्रदर्शन भी दिखाया जाता है। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक व्याख्यान और फोटो कंपटीशन भी कराए जाते हैं।
सांस्कृतिक कार्यक्रम: अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस के मौके पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। प्रकाश और कल को जोड़ने वाले ऐसे कई सारे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, इसमें प्रकाश प्रदर्शन और कला प्रदर्शन शामिल है।
अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस की थीम!
प्रत्येक वर्ष अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस की एक थीम रखी जाती है। हर साल की तरह इस साल, यानी 2025 में भी एक अलग और आकर्षित थीम रखी गई है। 2025 में अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस का विषय है “प्रकाश हमारे जीवन में”। यह थीम लाइट का महत्व हमारे जीवन में कितना है उसको दर्शाता है। यह दिवस 1960 में लेजर के पहले सफल संचालन की याद में मनाया जाता है।
यह भी पढ़े
Sikkim State Day2025: जानिए क्या-क्या रहेगा बंद और कैसे मनाया जाएगा
1 thought on “International Day of Light: विज्ञान, संस्कृति और विकास का संगम”