
Kanhaiya Kumar Statement कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार बिहार का दौरा कर रहे है। उन्होंने दरभंगा में बन रही बड़ी सड़कों पर सवाल खड़े किए। उनके इस बयान के कारण उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है साथ में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को यूजर्स निशाना बना रहे हैं। दरअसल कन्हैया कुमार ने कहा कि बिहार में बड़ी सड़के इसलिए बन रही है ताकि यहां के जल संसाधनों को लूटा जा सके। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अगर बिहार में कमाई का कोई बढ़िया स्त्रोत नहीं होता तो पटना में ताज होटल नहीं खुलता।
Kanhaiya Kumar Statement: कन्हैया कुमार ने क्या कहा
दरअसल कन्हैया कुमार आजकल बिहार के दौरे पर है। उन्होंने भारतमाला परियोजना का जिक्र किया और कहा कि बिहार में जब कुछ नहीं है तो इतनी बड़ी-बड़ी सड़के क्यों बनाई जा रही है? इसका कारण बिहार का जल संसाधन है। आने वाले समय में पानी पेट्रोल से भी महंगा होने वाला है सभी उद्योगपतियों की नजर बिहार के जल संसाधनों पर है ताकि बिहार के संसाधनों को लूटा जा सके और उन्हें बिहार से बाहर निर्यात किया जा सके। आगे उन्होंने कहा कि अगर बिहार के पास आमदनी का कोई स्रोत ही नहीं होता तो पटना में आज ताज होटल नहीं होता। बिहार में बड़े-बड़े प्राइवेट स्कूल खुल रहे हैं क्योंकि वहां एक ऐसा वर्ग है जिसके पास मोटा पैसा है और यह स्कूल उन्हीं के लिए खुल रहा है। साथ ही कन्हैया कुमार ने सवाल किया कि अगर बिहार में पैसा नहीं है तो विधायकों को सैलरी कहां से मिल रही है? और बड़े-बड़े सरकारी कार्यक्रम कैसे हो रहे हैं?
Kanhaiya Kumar Statement: भाजपा ने कन्हैया कुमार पर किया पलटवार
कन्हैया कुमार के इस बयान पर भाजपा ने भी पलटवार कर दिया है। शहजाद पूनावाला ने कहा कि हम उन लोगों से और क्या ही उम्मीद कर सकते हैं जो राहुल गांधी के अनुयायी है? कन्हैया कुमार अपने बयानों से सिद्ध कर रहे हैं कि उनके नेता राहुल गांधी है। कन्हैया कुमार ने कहा की बिहार में सड़कों की जरूरत ही नहीं है। वह यह कहकर बिहार के लोगों का अपमान भी करते हैं कि उनकी कोई आय नहीं है फिर वह विचित्र सिद्धांत देते हैं जैसे पेट्रोल से प्यास नहीं बुझती और बिहार के पानी को लूटने के लिए सड़के बनाई जा रही है। क्या इस बात का कोई सेंस बनता है? कन्हैया कुमार बौखला गए हैं उन्हें खुद ही नहीं पता कि वह क्या कह रहे है।
Kanhaiya Kumar Statement: सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए कन्हैया कुमार
कन्हैया कुमार द्वारा दिए गए उनके बयान पर वह सोशल मीडिया पर भी खूब ट्रोल हो रहे हैं। X पर एक यूजर ने लिखा कि “कांग्रेस सच में मूर्खों की पार्टी है। भारतमाला लॉन्च हुआ, भारतमाला खत्म हो गया। बिहार की कोई भी परियोजना पूरी नहीं हुई। जबकि हमारे जैसे हैंडल कुछ इंफ्रा के लिए लड़ रहे हैं। कन्हैया कुमार कहते हैं कि भाजपा ने बिहार को बहुत जरूरी इंफ्रा दिया है लेकिन उसका पानी लूटने का इरादा है; डूब मरो!
Kanhaiya Kumar Statement: कौन सी पदयात्रा कर रहे है कन्हैया कुमार
दरअसल बिहार में कन्हैया कुमार कांग्रेस की ओर से शुरू की गई “पलायन रोको, नौकरी दो पदयात्रा” पर हैं इसी के तहत व दरभंगा पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने यह भी कहा था कि बिहार में सुशासन नहीं बल्कि पलायन की सरकार है। आगे उन्होंने कहा था यहां हर साल 2 करोड़ से ज्यादा लोग पलायन कर रहे हैं। उन्होंने बिहार सरकार पर सवाल किया और कहां अगर बिहार में सब कुछ ठीक है तो यहां से लोग पलायन क्यों कर रहे हैं? कन्हैया कुमार ने बिहार सरकार पर आरोप लगाया कि बिहार से जबरदस्ती पलायन किया जा रहा है उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा कि उन लोगों के बच्चों को बीसीसीआई में नौकरी मिल जाती है और हमारे बच्चे नौकरी के लिए पलायन कर रहे हैं।
यह भी पड़े :- IDBI Bank Jobs 2024: आईडीबीआई बैंक में 1000 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया, योग्यता और सैलरी