कॉल से नहीं हो रहा Gas Cylinder बुक? LPG Cylinder Booking के ये 4 Online Tricks तुरंत करेंगे काम
LPG Cylinder Booking : आज के समय में रसोई गैस यानी LPG सिलेंडर हर घर की जरूरत बन चुका है। लेकिन हाल के दिनों में कई लोगों को सिलेंडर बुक करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर कॉल के जरिए बुकिंग करने वाले ग्राहकों को कई बार लाइन बिजी मिलती है या कॉल कनेक्ट ही नहीं होता। ऐसे में लोगों को गैस एजेंसी के बाहर लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है।
LPG Cylinder Booking Tips के तहत अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब गैस सिलेंडर बुक करने के लिए केवल फोन कॉल ही एकमात्र तरीका नहीं रह गया है।
आप घर बैठे कुछ आसान डिजिटल तरीकों के जरिए भी सिलेंडर बुक कर सकते हैं। इतना ही नहीं, अगर सिलेंडर बुक होने के LPG Cylinder Booking Tips बाद भी समय पर डिलीवरी नहीं मिलती, तो उसकी शिकायत भी आसानी से दर्ज कराई जा सकती है।
आइए जानते हैं ऐसे 4 आसान तरीके, जिनकी मदद से आप बिना कॉल किए LPG सिलेंडर बुक कर सकते हैं।
1. WhatsApp से करें सिलेंडर बुकिंग
आजकल गैस कंपनियां ग्राहकों की सुविधा के लिए WhatsApp सेवा भी दे रही हैं। इसके जरिए आप कुछ ही सेकंड में सिलेंडर बुक कर सकते हैं।
इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से गैस कंपनी के WhatsApp नंबर पर मैसेज करना होता है।
- Indane Gas के ग्राहक 7588888824 पर “REFILL” लिखकर मैसेज भेज सकते हैं।
- HP Gas के ग्राहक 9222201122 पर “Hi” या “Book” लिखकर मैसेज कर सकते हैं।
- Bharat Gas के ग्राहक 1800224344 पर “Hi” या “Book” लिखकर मैसेज कर सकते हैं।
मैसेज भेजते ही कुछ ही समय में आपको बुकिंग की जानकारी मिल जाती है।
2. मिस्ड कॉल से भी हो जाएगी बुकिंग
अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है तो भी चिंता की बात नहीं है। गैस कंपनियां मिस्ड कॉल बुकिंग सुविधा भी देती हैं।
इसमें आपको केवल अपने रजिस्टर्ड नंबर से कंपनी के दिए गए नंबर पर एक मिस्ड कॉल देना होता है।
- Indane Gas ग्राहक 8454955555 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं।
- HP Gas ग्राहक 9493602222 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं।
कुछ ही समय में आपको बुकिंग कन्फर्मेशन का मैसेज मिल जाएगा।
3. SMS से भी बुक कर सकते हैं सिलेंडर
अगर WhatsApp या कॉल से बुकिंग नहीं हो पा रही है तो आप SMS का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से गैस कंपनी के नंबर पर मैसेज भेजना होगा।
- Indane Gas ग्राहक 7718955555 पर “REFILL” लिखकर SMS भेज सकते हैं।
- Bharat Gas ग्राहक 7715012345 या 7718012345 पर “LPG” लिखकर SMS कर सकते हैं।
SMS भेजने के बाद आपको बुकिंग का कन्फर्मेशन मैसेज मिल जाएगा।
4. मोबाइल ऐप या पेमेंट ऐप से करें बुकिंग
डिजिटल दौर में गैस सिलेंडर बुक करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। आप अपनी गैस कंपनी की आधिकारिक ऐप डाउनलोड करके भी सिलेंडर बुक कर सकते हैं।
इसके अलावा UMANG ऐप के जरिए भी LPG सेवाओं का फायदा लिया जा सकता है।
आजकल कई पेमेंट ऐप जैसे Paytm, PhonePe और Amazon Pay भी गैस सिलेंडर बुकिंग की सुविधा देते हैं। इन ऐप्स में आपको केवल अपनी गैस कंपनी और कंज्यूमर नंबर दर्ज करना होता है और कुछ ही मिनटों में बुकिंग हो जाती है।
सिलेंडर डिलीवर न हो तो कैसे करें शिकायत
कई बार ऐसा भी होता है कि सिलेंडर बुक होने के बाद भी समय पर डिलीवरी नहीं मिलती। ऐसे में आप इसकी शिकायत भी आसानी से दर्ज कर सकते हैं।
सबसे पहले आप गैस कंपनी के टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं।
- Indane Gas: 1800-2333-555
- Bharat Gas: 1800-22-4344
- HP Gas: 1800-2333-555
इसके अलावा आप कंपनी की वेबसाइट पर जाकर भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
आप चाहें तो UMANG ऐप के जरिए भी शिकायत कर सकते हैं। यहां शिकायत करने के बाद आपको एक रेफरेंस नंबर मिलता है, जिससे आप अपनी शिकायत का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।
इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे X (ट्विटर) पर गैस कंपनी को टैग करके भी शिकायत की जा सकती है।
यह भी पढ़े






