
Maa Trailer Launch: हॉरर और माइथोलॉजी का जबरदस्त मेल ,मां बनकर काजोल लड़ेंगी राक्षस से
Maa Trailer Launch: अभिनेत्री काजोल की पहली हॉरर माइथोलॉजी फिल्म “मां” 29 जून को रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
एक माँ, एक संघर्ष, एक अमर कहानी।
देखिए #MaaTrailer – एक माँ की ममता और बलिदान की गूंज।#Maa #MaaMovie #TrailerOutNow pic.twitter.com/jCQdbfcasF— Aarambh News Official (@aarambhnewsoffi) May 30, 2025
जानिए विस्तार में
वीरवार के दिन अभिनेत्री काजोल की हॉरर थ्रिलर फिल्म “मां” का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में काजल एक मां की भूमिका निभाते दिख रही है। आपको बता दी कि यह काजल की पहली हॉरर माइथोलॉजी फिल्म है। काजोल की फिल्म “मां”उनके पति अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म “शैतान” की दुनिया से अगली फिल्म है। फिल्म “मां” कट डायरेक्टर उनके पति अजय देवगन ही है।
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में काजोल का लुक!
फिल्म “मां” का ट्रेलर 29 जून को रिलीज हो चुकी है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में काजल ब्लैक साड़ी में नजर आए, उनका लुक काफी ग्लैमरस नजर आ रहा था। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च का इवेंट मुंबई में रखा गया था, जहां पर काजोल की दमदार एंट्री ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। काजोल के साथ उनके पति अजय देवगन भी नजर आए। फिल्म के इवेंट में आर माधवन भी नजर आए।
फिल्म “मां” का रूह कपाने वाले ट्रेलर!
फिल्म “मां” का ट्रेलर देख कर दर्शक काफी उत्साहित नजर आए हैं। यह फिल्म अभिनेत्री काजोल की पहली हॉरर फिल्म है, सभी इंतजार कर रहे हैं पूरी फिल्म देखने का की काजल की पहली हॉरर फिल्म कितनी दमदार होती है। आपको बता दे की फिल्म के ट्रेलर को देखकर साफ पता चल रहा है की फिल्म में रूह कपाने वाले सीन देखने को मिलने वाले हैं।
ट्रेलर ने दर्शकों के बीच काफी सस्पेंस पैदा कर दिया है। फिल्म की पूरी कहानी एक पेड़ से जुड़ी हुई है, जिसमें एक खतरनाक राक्षस रहता है। वह एक सुनसान सी जगह है जहां पर कोई भी व्यक्ति नहीं जाता, मान्यता है कि वह राक्षस लड़कियों के लिए काफी खूंखार होता है। काजोल मां की भूमिका निभाते हुए अपनी बेटी को उसे राक्षस से बचने के लिए अपनी जान दाव पर लगा देती है। आपको बता दे की सिनेमाघर में 27 जून को यह फिल्म आपको देखने को मिलेगी।
काजल को नहीं हुई कभी हॉरर फिल्म ऑफर!
मुंबई में हुए ट्रेलर लॉन्च इवेंट में जब काजल से यह सवाल पूछा गया, की क्या उनको कभी हॉरर फिल्म ऑफर हुई थी? तो काजोल ने इसका जवाब देते हुए कहा कि, “नहीं उन्हें किसी ने भी कभी हॉरर फिल्म के लिए अप्रोच नहीं किया! इसके बाद उनसे अगला सवाल यह पूछा गया कि क्या पति अजय देवगन ने आपको ऑफर की? इस पर काजल का कहना था कि, हां! कास्टिंग इन्हीं के हाउस में हो रही थी।
अजय देवगन क्या बोले?
इवेंट में अजय देवगन से ऐसे कई सारे सवाल पूछे गए, अजय से जब हॉलीवुड की हॉरर फिल्मों से कंपेयर करने और कहानियों पर सवाल पूछे गए तब उन्होंने कहा कि, हमारे पास माइथॉलजी है, इस कहानी को बताना जरूरी था। उन्होंने यह भी कहा कि, हॉलीवुड वाले स्टोरीज क्रिएट करते हैं, पर यह असली कहानी है, बस उसे एक्सप्लोरर करना जरूरी है। अजय देवगन का यह भी कहना है कि इन दोनों फिल्मों की तुलना आप नहीं कर सकते, उम्मीद है कि लोगों को यह फिल्म पसंद आएगी।
यह भी पढ़े
Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 1: पहले दिन का बिजनेस रहा ₹6.75 करोड़