
Women’s day 2025 को दिल्ली में Mahila Samridhi Yojana का प्रारंभ 8 मार्च से किया जाएगा। इसके तहत वित्तीय रूप से कमजोर महिलाओं को दिल्ली सरकार द्वारा हर महीने ₹2500 की धनराशि दी जाएगी। दिल्ली सरकार का अंदाजा है की इस योजना का लाभ 15 लाख से 20 लाख महिलाओ को मिलेगा। रजिस्ट्रेशन का काम छत्रसाल स्टेडियम में होने की उम्मीद है। जानते हैं इस योजना के बारे में सब कुछ विस्तार से।
Women’s day 2025 को मिलेगा महिलाओ को ₹2500 प्रति माह
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार बहुत जल्द आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए महिला समृद्धि योजना की शुरुआत करने वाली है। Mahila Samridhi Yojana के तहत उन सभी महिलाओं को ₹2500 की धनराशि मासिक वित्तीय सहायता के रूप में दी जाएगी जो इसके पात्र होंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 8 मार्च 2025 से इस योजना की शुरुआत हो सकती है। क्योंकि 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है और मान्यता है कि 8 मार्च को ही इसके लिए रजिस्ट्रेशन भी प्रारंभ होगा।
7 मार्च तक तैयार होगा कैबिनेट नोट
इंडियन एक्सप्रेस पर Mahila Samridhi Yojana से संबंधित एक अधिकारी ने कहा योजना के तौर तरीकों को अंतिम रूप देने के लिए कई दौर की बैठक पहले ही संपन्न हो चुकी है। 7 मार्च तक कैबिनेट नोट तैयार हो जाएगा। इसके बाद इसे मंत्री परिषद के समक्ष मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा। महिला समृद्धि योजना नव निर्वाचित CM और मंत्री परिषद द्वारा आयोजित पहले कैबिनेट बैठक में उठाए गए महत्वपूर्ण मुद्दों में से एक थी। दिल्ली की भाजपा सरकार इस स्कीम के तहत पात्र महिलाओं को₹2500 प्रति माह देगी और यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर करेगी।
कौन सी महिलाएं योजना की पत्र होगी
स्कीम का लाभ उठाने के लिए कुछ दायरे भी तय किए गए हैं। पात्र महिला की सालाना घरेलू आय ₹300000 से कम होनी चाहिए। इनकम टैक्स भरने के पात्र ना हो । पात्र महिला की उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच हो। महिला किसी सरकारी नौकरी में ना हो। सरकार से अन्य कोई आर्थिक मदद ना मिल रही हो। आपको बता दे महिला समृद्धि योजना दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपने चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादों में से एक महत्वपूर्ण मुद्दा था।
योजना के लिए कैसे करें आवेदन?
योजना का लाभ उठाने के लिए दिल्ली सरकार रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल डेवलप कर रही है। आवेदनकर्ता को वेरीफाई करने हेतु और यह सुनिश्चित करने में मदद करने के लिए की केवल पात्र महिलाओं को ही इस स्कीम का लाभ मिले, आईटी विभाग द्वारा एक समर्पित सॉफ्टवेयर भी तैयार हो रहा है। हालांकि महिला समृद्धि योजना में रजिस्टर करने के लिए कौन से दस्तावेज लगेंगे अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
लेकिन ऐसा माना जा रहा है किसके लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड, एड्रेस प्रूफ के साथ-साथ रजिस्टर्ड मोबाइल फोन नंबर की भी आवश्यकता होगी। ऑनलाइन पोर्टल आवेदनों को उनके आधार कार्ड से जोड़ा जाएगा और इसमें आवेदक का नाम, पता और बैंक खाता जैसे सभी डिटेल शामिल होंगे। फिर सिस्टम यह वेरीफाई करेगा कि आवेदक टैक्स भर्ती है या नहीं अन्य सरकारी लाभ हासिल कर रही है या नहीं जो पात्र महिला सभी मानदंड पूरे नहीं करेंगी उन्हें रिजेक्ट कर दिया जाएगा।
मुझे India मत भेजो, मुझे मार देंगे US Court में गिड़गिड़ाया तहव्वुर राणा, फिर भी याचिका हुई ख़ारिज
एक बार फिर South Africa का चैंपियंस बनने का टूटा सपना, IND VS NZ भिड़ेगा फाइनल में