Download Our App

Follow us

Home » दुनिया » अमेरिकी कोर्ट के बाहर शख्स ने खुद को लगाई आग, ट्रम्प और बाइडेन की नीतियों से था नाराज

अमेरिकी कोर्ट के बाहर शख्स ने खुद को लगाई आग, ट्रम्प और बाइडेन की नीतियों से था नाराज

अमेरिका में शुक्रवार 19 अप्रैल को मैनहट्टन कोर्ट के बाहर एक व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली। घटना उस वक्त हुई जब कोर्ट में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के पोर्न स्टार को पैसे देकर चुप कराने के मामले में सुनवाई के लिए जजों का चुनाव हो रहा था।

दैनिक भास्कर के मुताबिक आग लगाने वाले शख्स का नाम मैक्सवेल अजारेलो था। उसकी आज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। न्यूयॉर्क पुलिस के मुताबिक शख्स ने खुद को आग क्यों लगाई फिलहाल इसकी जानकारी नही है।

मैक्सवेल ने आग लगाने से पहले कुछ पर्चे हवा में फेंके थे। उन पर लिखा था कि राष्ट्रपति जो बाइडेन और डोनाल्ड ट्रम्प एक दूसरे से मिले हुए हैं। वे दोनों अमेरिका में फासीवाद लाकर हमारी व्यवस्था का तख्तापलट करना चाहते हैं। दरअसल अमेरिका में इस साल के अंत तक राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। इसके लिए बाइडेन और ट्रम्प प्रचार में जुटे हैं।

फ्लोरिडा का रहने वाला था शख्स

मैक्सवेल अपने साथ एक कैन लेकर आया था, जिसमें ज्वलनशील पदार्थ था। उसने कैन में रखा ज्वलनशील पदार्थ अपने ऊपर छिड़का और आग लगा दी। न्यूयॉर्क पुलिस के चीफ जेफरी मैड्रे के मुताबिक शख्स फ्लोरिडा का रहने वाला था, जो एक हफ्ते पहले ही न्यूयॉर्क आया था और इस बात की जानकारी उसके परिवार को भी नहीं थी।

शख्स का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था। पुलिस पर्चों और कैन की जांच कर रही है। वहां मौजूद लोगों का कहना है कि शख्स ने खुद आग लगाने से पहले कुछ भी नहीं कहा।

ट्रम्प पर चल रहा क्रिमिनल केस

मैनहैटन ग्रैंड जूरी ने पिछले साल ट्रम्प पर क्रिमिनल केस चलाने का फैसला किया था। ट्रम्प पर यह केस 2016 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले पोर्न स्टार के साथ अफेयर और उसे चुप रहने के लिए पैसे देने के आरोप पर चल रहा है।

ट्रम्प अमेरिका के पहले ऐसे पूर्व राष्ट्रपति हैं जिन पर आपराधिक मामला रहा है। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने केस पर कहा था कि मुझ पर लगाए गए सभी आरोपों को खारिज किया था।

पोर्न स्टार ने किताब में किया था खुलासा

1. पोर्न स्टार को पैसे देकर चुप कराने का मामला 2006 का है। तब डोनाल्ड ट्रम्प एक रियल एस्टेट कारोबारी थेे। पोर्न स्टार स्टार्मी डेनियल्स तब 27 साल की थीं और ट्रम्प 60 साल के। जुलाई 2006 में एक गोल्फ टूर्नामेंट के दौरान स्टॉर्मी और ट्रम्प की मुलाकात हुई थी।

2. स्टॉर्मी ने अपनी किताब फुल डिस्क्लोजर में इस मुलाकात का जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि जब ट्रम्प से उनकी मुलाकात हुई, तब उनकी तीसरी पत्नी मेलेनिया ने बेटे बैरन को जन्म दिया था। बैरन को जन्म लिए महज 4 महीने ही हुए थे।

3. अपनी किताब में स्टॉर्मी ने बताया कि ट्रम्प के बॉडीगार्ड्स ने उन्हें एक नए स्टार के पेंटहाउस में डिनर के लिए बुलाया था। किताब में उन्होंने ट्रम्प के साथ बने संबंधों और उनकी शारीरिक बनावट का भी जिक्र किया था। इसके बाद दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया था।

4. आरोप हैं कि 2016 में राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले ट्रम्प ने स्टॉर्मी को चुप रहने के लिए पैसे दिए थे। ट्रम्प के वकील ने भी इस बात को स्वीकार किया था कि उसने ट्रम्प की तरफ से पोर्न स्टार को 1 लाख 30 हजार डॉलर (करीब 1 करोड़ 7 लाख रुपए) दिए थे।

5. ट्रम्प की ओर से पोर्न स्टार को दिए गए पेमेंट का खुलासा जनवरी 2018 में वाल स्ट्रीट जर्नल ने किया था। इसी के आधार पर ट्रम्प के खिलाफ क्रिमिनल केस चलाने का फैसला किया गया।

Shree Om Singh
Author: Shree Om Singh

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

रूस ने ज़ेलेंस्की को ‘वांछित अपराधियों’ की सूची में शामिल किया, यूक्रेन ने इसे बताया ‘हताशा’ का कृत्य

रूस: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है और क्रेमलिन सैनिक लगातार यूक्रेन पर हमला करने में लगे हुए

Live Cricket