
Meerut News: अभी तक लोग बेंगलुरु के अतुल सुभाष सुसाइड केस फिर मेरठ के सौरभ हत्याकांड के सदमे से बाहर आ नहीं पाए थे कि अब गोंडा के जल निगम के जेई का किस्सा भी सामने आ गया। यह सौरभ और अतुल से मिलते जुलती घटना है। यहां एक पत्नी ने अपने के पति को जान से मारने की धमकी दी है। झांसी के रहने वाले जल निगम विभाग में तैनात जेइ धर्मेंद्र कुशवाहा अपने ही पत्नी से डरे, सहमे और परेशान है। उन्होंने ही पत्नी से जान बचाने को लेकर पुलिस में गुहार लगाई है।
Meerut News: धर्मेंद्र ने क्या आरोप लगाया है
पीड़ित धर्मेंद्र का आरोप है कि उसकी पत्नी माया मौर्य ने मेरठ कांड जैसा हाल करके उसे ड्रम में काटकर भरने की धमकी दे डाली है। पीड़ित पति ने निर्माणाधीन घर की दूसरी मंजिल पर ड्रम और सीमेंट की बोरियां भी देखी। उन्होंने इससे पहले भी अपनी पत्नी के खिलाफ दो बार मारपीट का केस दर्ज करवाया है। कोतवाली पुलिस इन मामलों की फिलहाल जांच कर रही है।
Meerut News: अवैध सम्बन्धों का लगाया आरोप
धर्मेंद्र कुशवाहा ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया कि उनके कई अवैध संबंध हैं। उनको अपनी पत्नी के प्रेम संबंध का शक हुआ इसके बाद पत्नी पर नजर रखना शुरू किया। 7 जुलाई 2024 को पति धर्मेंद्र कुशवाहा अपनी पत्नी माया मौर्य के साथ सोए हुए थे और उनका एक दूर का रिश्तेदार नीरज मौर्य बगल के कमरे में सोया हुआ था। धर्मेंद्र कुशवाहा ने आरोप लगाया कि जब वह रात में सोकर उठा तो देखा कि उसकी पत्नी अपने दूर के रिश्तेदार यानी नीरज मौर्य के साथ बगल वाले कमरे में आपत्तिजनक हालत में है। धर्मेंद्र कुशवाहा ने नीरज मोर्य पर दो मुकदमे दर्ज करवाए हैं। जब उन्होंने इस संबंध का विरोध किया तो रात में ही पत्नी ने नीरज मौर्य के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की और घर से नीरज के साथ कहीं भाग गई।
Meerut News: पत्नी पर पहला केस
धर्मेंद्र कुशवाहा ने आरोप लगाया कि 25 अगस्त 2024 को पत्नी दोबारा अपने आशिक नीरज मौर्य के साथ उसके घर पहुंची। जबरदस्ती ताला तोड़कर घर पर कब्जा कर लिया। धर्मेंद्र ने 1 सितंबर 2024 को अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद पत्नी फिर से अपने पति के घर पहुंची। अपने आशिक नीरज मौर्य और तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर 2 सितंबर 2024 को धर्मेंद्र के साथ फिर मारपीट की और घर में रखा कुछ सामान लेकर भाग गई। इसको लेकर भी पति ने 10 अक्टूबर 2024 को नगर निगम कोतवाली में केस दर्ज कराया।
Meerut News: दूसरा केस
फिर धर्मेंद्र कुशवाहा ने दूसरी बार 25 अगस्त 2024 से अपनी पत्नी की धमकी से डर कर अलग किराए का मकान लेकर रहने लगा। दो दिन पहले जब फिर विवाद हुआ और मारपीट शुरू हुई तो पति धर्मेद्र ने डायल 112 पर कॉल किया। दोनों लोग कोतवाली पहुंचे वहां पर भी माया मौर्य और धर्मेंद्र की मां के साथ जमकर बहस हुई और माया ने हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया था।
Meerut News: पत्नी पर तीसरा केस
धर्मेंद्र ने अब तीसरी बार केस दर्ज कराया। उसका कहना है कि उसकी पत्नी उसे काटकर ड्रम में बंद करने की बात कर रही है। दोनों पक्ष का फैमिली कोर्ट में मामला भी लंबित है। फिलहाल यह मामला विवादों में गिरा हुआ है। इसके बाद SP के आदेश पर मामला महिला थाने पहुंचा है जहां दोनों पक्षों को बुलाकर दोनों के बयान दर्ज किए जाएंगे। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक मनोज रावत ने कहा कि शहर कोतवाली में मामला दर्ज है और जांच की जा रही है।
Meerut News: धर्मेंद्र माया की कब हुई शादी
धर्मेंद्र का साल 2016 में बस्ती की रहने वाली माया मोर्य से प्रेम विवाह हुआ था। शादी के 1 साल बाद उनकी की एक बेटी हुई और सब कुछ ठीक चल रहा था। फिर माया अपने पति से कहकर अपने नाम पर तीन टैक्सी गाड़ियां निकलवाने के लिए दबाव बनवाने लगी। पति ने तीन टैक्सी गाड़ी अपनी पत्नी के नाम निकलवा दी थी। खुद अपनी सैलरी से उन गाड़ी की किस्त भी भरी। इसके बाद धर्मेंद्र कुशवाहा ने 2022 में नगर कोतवाली क्षेत्र के डिहवा ग्राम पंचायत में एक जमीन खरीद ली। इस समय उस जमीन पर मकान बनाने के लिए पत्नी माया मोर्य ने एक दूर के रिश्तेदार नीरज मौर्य को निर्माण का काम दिया। धर्मेंद्र ने आरोप लगाया कि नीरज मौर्य के साथ उसकी पत्नी के अवैध संबंध है।
यह भी पढ़े :- Auspicious Coincidences of 1 April: गजकेसरी योग से इन राशियों को मिलेगा खास लाभ!
IDBI Bank Jobs 2024: आईडीबीआई बैंक में 1000 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया, योग्यता और सैलरी