
MI vs KKR इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 12वां मैच आज मुंबई इंडियंस(MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स(KKR) के बीच खेला जाएगा। यह मैच मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। आज का मैच दोनों ही टीमों का इस सीजन का तीसरा मैच होने वाला है। मुंबई को अपने शुरुआती दोनों मैचो में हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई को पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने हराया तो वहीं दूसरे मैच में गुजरात टाइटंस ने उनको करारी मात दी। लेकिन दूसरी ओर कोलकाता को सीजन के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने हराया था और दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत हासिल की थी।
MI vs KKR: मैच विवरण
मुकाबला | दिनांक | स्टेडियम | टॉस का समय | मैच शुरू होने का समय |
---|---|---|---|---|
मुंबई इंडियंस (MI) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) | 31 मार्च 2025 | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई | 7:00 PM | 7:30 PM |
MI vs KKR: हेड टू हेड में मुंबई आगे
मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना आईपीएल में कुल 34 बार हुआ है जिसमें 23 मुकाबले मुंबई जीती है जबकि 1 मैचों में ही कोलकाता को जीत मिली है। जबकि वानखेड़े स्टेडियम की बात करें तो यहां मुंबई और कोलकाता के बीच 11 मैच खेले जा चुके हैं जिनमें से 9 बार मुंबई को जीत मिली है जबकि केवल दो मैच ही कोलकाता जीती है। ऐसे में अपने होम ग्राउंड पर मुंबई इंडियंस की टीम का कोलकाता नाइट राइडर्स पर पलड़ा भारी दिख रहा है।
MI vs KKR: सूर्यकुमार यादव मुंबई के टॉप स्कोरर
सूर्यकुमार यादव मुंबई के लिए टॉप स्कोरर है। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मैच में 48 रन की पारी खेली थी। जबकि मुंबई इंडियंस ये मैच 36 रन से हार गई थी। वहीं अगर बॉलर्स की बात करें तो 24 साल के विग्नेश पुथुर ने चेन्नई के खिलाफ अपने पहले मैच में तीन विकेट चटकाए थे। वह इस टीम के अब तक के टॉप विकेट टेकर है।
MI vs KKR: क्विंटन डी कॉक कोलकाता के टॉप बैटर
कोलकाता के क्विंटन डी कॉक इस सीजन में अब तक के टॉप स्कोरर रहे हैं। उन्होंने राजस्थान के खिलाफ 97 रन की पारी खेली थी। जबकि स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने टीम के लिए दो मैचों में तीन विकेट चटकाए हैं।
MI vs KKR: पिच कैसी है
वानखेड़े स्टेडियम की जिस पिच पर आज मैच होने वाला है वह बैटिंग फ्रेंडली है। यहां पर तेज गेंदबाजों को भी थोड़ी मदद मिलती है। यहां पर अभी तक 116 आईपीएल मैच खेले गए हैं जिसमें 54 मैचों में पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीत हासिल करी है और 62 मैचों में बाद में बैटिंग करने वाली टीम को सफलता मिली है।
MI vs KKR: वेदर रिपोर्ट
आज मुंबई का मौसम काफी गर्म रहने वाला है /आज यहां पर काफी तेज धूप रहेगी /बारिश की बिल्कुल भी आशंका नहीं है /यहां का तापमान 26 से 37 डिग्री सेल्सियस तक के बीच में रहेगा /हवा की रफ्तार 15 किलोमीटर प्रति घंटा रहने वाली है।
MI vs KKR: दोनों टीमों के अनुमानित प्लेईंग १२
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) | मुंबई इंडियंस (MI) |
---|---|
अजिंक्य रहाणे (कप्तान) | हार्दिक पांड्या (कप्तान) |
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर) | रोहित शर्मा |
सुनील नरेन | रयान रिकेलटन (विकेटकीपर) |
वेंकटेश अय्यर | सूर्यकुमार यादव |
रिंकू सिंह | तिलक वर्मा |
आंद्रे रसेल | नमन धीर |
रमनदीप सिंह | मिचेल सैंटनर |
स्पेंसर जॉनसन | दीपक चाहर |
वैभव अरोड़ा | ट्रेंट बोल्ट |
हर्षित राणा | मुजीब उर रहमान |
वरुण चक्रवर्ती | सत्यनारायण राजू |
अंगकृष रघुवंशी | रॉबिन मिंज |
यह भी पढ़े :- IDBI Bank Jobs 2024: आईडीबीआई बैंक में 1000 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया, योग्यता और सैलरी