
Mukul Dev Death: ICU में भर्ती थे मुकुल देव, 54 साल की उम्र में निधन से फैला शोक
Mukul Dev Death: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता मुकुल देव की 54 वर्ष की उम्र में मृत्यु हो गई। 24 मई यानी शनिवार को शाम 5:00 बजे मुकुल देव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार दयानंद मुक्तिधाम में यह अंतिम संस्कार समारोह होगा।
ICU में भर्ती थे!
अभिनेता मुकुल देव की 50 वर्ष की आयु में ही मृत्यु से पूरा बॉलीवुड जगत हल चुका है। बताया जा रहा है कि वह कुछ समय से बीमार चल रहे हैं और बीमारी के चलते ही उनको आईसीयू में भारती भी कराया गया था। मुकुल देव के भाई राहुल देव ने सोशल मीडिया पर उनकी मृत्यु की जानकारी दी, हालांकि उनकी मृत्यु का कारण अभी तक पता नहीं चला है।
फिल्म “सन ऑफ सरदार ” से मिली पहचान!
एक्टर मुकुल देव ने कई सारी फिल्मों में काम किया है, वह हिंदी, पंजाबी और साउथ की मूवी में अहम भूमिका निभाते हुए देखे हैं। लेकिन सबसे ज्यादा पापुलैरिटी उनको फिल्म “सन ऑफ सरदार” से मिली, उन्होंने इस फिल्म में टोनी सिंह सिंधु का किरदार निभाया था। इस किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया था। सन ऑफ सरदार के अलावा R. राजकुमार, जय हो जैसी मशहूर फिल्मों में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई है।
भाई राहुल देव का भावुक संदेश!
मुकुल देव के भाई राहुल देव ने सोशल मीडिया के जरिए अपने बड़े भाई मुकुल देव के मृत्यु का संदेश दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि, “नई दिल्ली में उनके भाई मुकुल देव ने अपनी अंतिम सांस ली”
अभिनेत्री दीप शिखा नागपाल का भावुक संदेश!
अभिनेत्री दीप शिखा नागपाल उनकी काफी करीबी मित्र हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम में अपनी और मुकुल देव की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा ” मुझे भरोसा नहीं हो रहा मुकुल” इसके अलावा उन्होंने रेस्ट इन पीस भी लिखा।
प्रारंभिक जीवन
मुकुल देव की शुरुआती जीवन की बात करें तो, उनका जन्म नई दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उनके माता-पिता पंजाब के जालंधर से ताल्लुक रखते थे। उनके पिता का नाम हरि देव था जो एक पुलिस ऑफिसर थे, 2019 में 91 वर्ष की आयु में मुकुल देव के पिता का निधन हुआ।
मुकुल देव ने अपनी पढ़ाई दिल्ली से ही करी थी। मुकुल ने बताया कि, उन्होंने अपने पिता के माध्यम से अफगान संस्कृत सीखी, और वह फारसी भी बोल सकते थे।
उन्होंने बहुत छोटी सी उम्र में ही मनोरंजन की दुनिया में अपना कदम रख लिया था। वह सबसे पहले टेलीविजन की दुनिया में तब आए जब वह सिर्फ आठवीं कक्षा के छात्र थे, उन्होंने एक डांस शो में माइकल जैक्सन की एक्टिंग करी थी, उस शो को दूरदर्शन द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें उन्होंने अपना पहला वेतन चेक जीता था। यह उनकी जिंदगी की पहली सफलता थी।
आखरी बार स्क्रीन पर नजर आए!
अभिनेता मुकुल देव आखरी बार पर्दे पर नजर आए थे 2022 में, जब उन्होंने “अंत द एंड” नाम की फिल्म में काम किया था। और आखरी बार वह टीवी पर 2018 में नजर आए थे, जब उन्होंने “21 सराफरोश” नाम का एक सीरियल किया था, इस सीरियल में उन्होंने गुल बादशाह नाम का एक किरदार निभाया था। ओटीटी प्लेटफॉर्म की बात कर तो, 2020 में “स्टेट ऑफ़ सीज: 26/11 वेब सीरीज में वह नजर आए थे।
यह भी पढ़े
Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 1: पहले दिन का बिजनेस रहा ₹6.75 करोड़
1 thought on “Mukul Dev Death: ICU में भर्ती थे मुकुल देव, 54 साल की उम्र में निधन से फैला शोक”