PM Modi Punjab Visit: जलंधर में मोदी बोले-'पंजाब में कट्टर बेईमान पार्टी की सरकार',केजरीवाल ने भी दिया करारा जवाब...
PM Modi Punjab Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को पंजाब के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने जलंधर में एक बड़ी सभा को सम्बोधित किया और राज्य की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर तीखा हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा की पंजाब सरकार की पहचान अब कट्टर बेईमान पार्टी के रूप में बन चुकी है। इसी बीच आम आदि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को करारा जवाब दिया।
PM Modi का कानून व्यवस्था और नशे पर तीखा हमला
अपने संबोधन में प्रधानपंत्री मोदी ने पंजाब की कानूनी व्यवस्था पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा की पंजाब में आज क्या हो रहा है, यह किसी से छिपा नहीं है और लोगों के साथ विश्वासघात की तस्वीर छिपाई जा रही है। मोदी ने कहा की राज्य में कानून व्यवस्था बदहाल है, कब कहां गैंगवार हो जाए और किस दिशा से गोलियां चलने लगें, कुछ पता नहीं। उन्होंने कहा की व्यापार करना मुश्किल हो गया है, थाने तक सुरक्षित नहीं है और फिरौतियां मांगी जा रही है। प्रधानमंत्री ने कहा की यह सबसे दुखद दौर है की पंजाब का भविष्य बर्बाद हो रहा है और नशे के सौदागर खुलेआम घूम रहे हैं।
विपक्षी नेताओं पर आरोप, कट्टर बेईमान पार्टी करार
मोदी ने विपक्षी दल के एक नेता का जिक्र करते हुए कहा की दिल्ली में उसे दोषी करार किया गया है और उस पर दंगे कराने तथा एक आईबी अधिकारी की हत्या का आरोप है। उन्होंने कहा की गुजरात में भी विपक्षी दल के एक विधायक को सरकारी अधिकारी पर हमला करने और वसूली के आरोप में सात साल की सजा सुनाई गई है। प्रधानमंत्री ने कहा की पंजाब साकार ने एक नेता को स्वास्थ्य मंत्री बनाया था, लेकिन घूसखोरी के आरोप में उसे भी बर्खास्त करना पड़ा। एक मंत्री पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है और एक विधायक घूस लेते पकड़ा जा चूका है। मोदी ने कहा की पंजाब सरकार की नियत साफ नहीं है और उसकी पहचान अब कट्टर बेईमान पार्टी के रूप में बन चुकी है।
केंद्रीय बजट में लूट और योजनाओं पर नाम बदलने का आरोप
प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया की केंद्र सरकार पंजाब के लिए जो फंड भेजती है, सरकार उसे सही जगह खर्च नहीं करती और बजट की लूट होती है। उन्होने कहा की इसी फंड से गावों की सड़कें और मंडियां बन सकती थी। मोदी ने यह भी कहा की केंद्र सरकार की योजनाओं पर राज्य सरकार ने अपने नाम के स्टीकर लगा दिए और आयुष्मान आरोग्य मंदिर का नाम बदल दिया गया। उन्होंने कहा की महिलाओं को भी ठगा गया क्योंकि सरकार बनने के बाद एक योजना लागू करने में देरी की गई।
डबल इंजन सरकार पर जोर, कांग्रेस- अकाली दल पर भी निशाना
प्रधानमंत्री ने कहा की पंजाब की खुशहाली के लिए डबल इंजन सरकार जरुरी है। उन्होंने कहा की हरयाणा में किसानों को 24 फसलों पर MSP मिलती है जबकि पंजाब में केवल दो फसलों पर। मोदी ने कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल पर भी निशाना साधा और कहा की पंजाब कांग्रेस में कुर्सी की जांच चल रही है जबकि अकाली दल भी अपने स्वार्थ साधने में उलझा है।
केजरीवाल का पलटवार
प्रधानमंत्री मोदी के हमले के तुरंत बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पलटवार किया। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए लिखा की श्री राम मंदिर का चंदा चोरी करने वालों के सबसे बड़े नेता आज पंजाब आकर ईमानदारी का भाषण देकर गए है। केजरीवाल पहले भी अयोध्या स्थित राम मंदिर में दान की चोरी को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साध चुके हैं।
आने वाले विधानसभा चुनाव पर सबकी नज़र
पंजाब में अगले छह महीनों में विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा और उनका तीखा बयान राजनितिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है। वहीं आम आदमी पार्टी की ओर से केजरीवाल का पलटवार भी दिखता है की आने वाले समय में दोनों दलों के बीच सियासी टकराव और तेज हो सकता है।
यह भी पढ़े…
