Site icon Aarambh News

अवैध प्रवासी : अवैध प्रवासियों को वापस भेजने की प्रक्रिया में आने वाली समस्याएँ और चुनौतियाँ

अवैध प्रवासी

चलिए जानते है।अवैध प्रवासियों को भेजने की प्रक्रिया में आने वाली समस्याएँ के बारे में।

FacebookTelegramWhatsAppXGmailShare

अवैध प्रवासी :चलिए जानते है।अवैध प्रवासियों को भेजने की प्रक्रिया में आने वाली समस्याएँ के बारे में।अवैध प्रवासी वे लोग होते हैं जो बिना कानूनी दस्तावेज़ों के किसी देश में प्रवेश करते हैं या अपने वीजा की अवधि खत्म होने के बाद भी वहां रह जाते हैं। जब इन्हें इनके मूल देश या किसी और स्थान पर वापस भेजा जाता है, तो उन्हें कई समस्याओं और चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। जानते हैं किन-किन समस्याओं का इन्हें सामना करना पड़ता है।

अवैध प्रवासी 

वापसी आने की प्रक्रिया में कई तरह की कठिनाई होती हैं जो अवैध प्रवासियों को कठिन स्थिति में डाल देती हैं।

अवैध प्रवासी :कानूनी समस्याएँ

प्रवासियों को अक्सर कानूनी प्रक्रिया का सामना करना पड़ता है। वही इनके पास कानूनी दस्तावेज़ों की कमी होती है जिससे उन्हें अपनी पहचान साबित करने में कठिनाई होती है। इतना ही नहीं बल्कि कुछ देश में कानूनी सहायताएं उपलब्ध नहीं होती जिससे न्याय पाने में समस्या होती है। वही हिरासत में रहने के दौरान उन्हें वकील तक पहुंचने में दिक्कत हो सकती है।हिरासत और डिटेंशन सेंटर- डिटेंशन सेंटर में अवैध प्रवासियों को कई बार अमानवीय परिस्थितियों मैं रखा जाता है जिनका उन्हें सामना करने में काफी परेशानी होती है।इतना ही नहीं बल्कि इन्हें छोटे और अस्वस्थ माहौल में रखा जाता है। जहां भोजन, पानी और स्वच्छता की कमी होती है।

मानसिक कठिनाइयाँ

वही जब अवैध प्रवासी वापस भेजे जाते हैं, तो वे अपने परिवार से अलग हो सकते हैं। वहीं उन्हें इस बात का भी डर रहता है कि आगे उनके भविष्य में क्या होगा।ओर कई बार उन्हें अपने मूल देश में सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ता है। इसके बाद वह अपने आप को असुरक्षित और अकेला महसूस करते हैं।

अवैध प्रवासी :आर्थिक समस्याएँ

बता दे कि वापस लौटने पर उनके पास रोजगार के साधन नहीं होते। उनके पास धन भी नहीं होता जिस से वो अपनी ओर अपने परिवार की मदद कर सके । इतना ही नहीं बल्कि उनको लौटने के बाद समाज में आर्थिक भेदभाव का भी सामना करना पड़ सकता है।

सुरक्षा संबंधी समस्याएँ

वही वापसी के बाद अवैध प्रवासी लोगों को जान का खतरा हो सकता होता है ।महिलाओं और बच्चों के साथ दुर्व्यवहार या तस्करी का खतरा अधिक रहता है।

अवैध प्रवासी :स्वास्थ्य समस्याएँ

हिरासत में या प्रवासन के दौरान प्रवासी कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित हो सकते हैं।भोजन की कमी और अस्वच्छता से कुपोषण और बीमारियाँ हो सकती हैं।मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की कमी होती है। बहुत सी बार गंभीर बीमारियों का इलाज भी संभव नहीं हो पाता। जिससे उन्हें तकलीफों का सामना करना पड़ जाता है।

 कानूनी और पहचान की समस्याएँ

बिना सही पहचान और दस्तावेज़ों के अवैध प्रवासी अपनी नागरिकता साबित नहीं कर पाते।जिस वजह से कुछ मामलों में मूल देश उन्हें स्वीकार करने से इनकार कर देता है।और कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूकता की कमी के कारण वे कानूनी सहायता नहीं ले पाते।

 वापसी के बाद पुनर्वास में कठिनाई

कई प्रवासियों को उनके मूल देश में नौकरी पाने में कठिनाई होती है। वहीं उन्हें शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएँ भी नहीं मिल पाते हैं। जिस वजह से उन्हें रहने में काफी कठिनाइयां आती हैं।वही सरकारी पुनर्वास योजनाएँ प्रभावी नहीं होतीं।

अवैध प्रवासियों को वापस भेजने की प्रक्रिया में कई कठिनाइयाँ और चुनौतियाँ आती हैं।

Mahakumbh Controversy: ममता बनर्जी के “मृत्युकुंभ” वाले बयान का अखिलेश ने किया समर्थन, सीएम योगी पर जमकर बरसे

Exit mobile version