Mahakumbh Controversy: बीते दिनों ममता बनर्जी का बयान आया था जिसमें उन्होंने महाकुंभ को ‘मृत्युकुंभ’ कहां था जिससे एक नया विवाद खड़ा हो गया था। हालांकि अब अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी के इस बयान को सही ठहराते हुए एक और नया बयान दिया है। उन्होंने टीएमसी के सुप्रीमो की टिप्पणी का समर्थन करते हुए कहां की “उन्होंने ठीक ही तो कहा है”।
Mahakumbh Controversy: अखिलेश यादव ने क्या कहा
समाजवादी पार्टी के चीफ और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी के बयान को सही ठहराते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने जो कुछ कहा वह ठीक कहा है। उनके लोगों की भी जान गयी है। बड़ी संख्या में लोगों की जान गयी हैं। FIR भी दर्ज नहीं हो रही। इतने लोगों की जान गई है कि सरकार बता नहीं पा रही। अभी तक सबसे ज्यादा लोग इसी कुंभ में गुम हुए हैं और सबसे ज्यादा लोगों की जान इसी कुंभ में गई है और सबसे ज्यादा लोग इसी कुंभ में बिमार हुए हैं। क्या भाजपा के पास इस बात का जवाब है?
Mahakumbh Controversy: सीएम योगी पर बरसे अखिलेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी अखिलेश यादव ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो अपने आप को साधकर चले वह साधु है। क्या आपको लगता है मुख्यमंत्री साध कर चल रहे हैं अपने आप को ? सपा प्रमुख ने कहा जहां तक सवाल महाकुंभ का है, महाकुंभ के खिलाफ कोई नहीं है। आप लोगों ने निमंत्रण दिया लोगों को और कहा कि 100 करोड लोगों के लिए इंतजाम किए। फिर भगदड़ कैसे हुई? जाम कैसे लग गए? लोगों को गाड़ियों में समय गुजारना पड़ा। कई लोगों की जान चली गई। सरकार क्यों इन लोगों की सहायता नहीं कर रही?
Mahakumbh Controversy: ममता बनर्जी ने क्या कहा था?
पश्चिम बंगाल विधानसभा संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने “पवित्र गंगा मां” और महाकुंभ के महत्व के प्रति अपना सम्मान दिखाया। लेकिन अपर्याप्त व्यवस्थाओं के लिए उन्होंने आयोजनों की कड़ी आलोचना भी की। साथ ही बयान भी दिया जिसमें ममता बनर्जी ने कहा यह महाकुंभ नहीं “मृत्युकुंभ” है। मैं महाकुंभ का सम्मान करती हूं। मैं पवित्र गंगा मां का सम्मान करती हूं। लेकिन योजना नहीं है। कितने लोग बरामद किए गए हैं ?
Mahakumbh Controversy: असमानता का लगाया आरोप
ममता बनर्जी ने महाकुंभ में असमानता का भी आरोप सरकार पर लगाया। उन्होंने कहा कि अमीरों, वीआईपी लोगों के लिए ₹100000 तक के कैंप की व्यवस्था की गई है। व्यवस्था करना बहुत महत्वपूर्ण है। आपने क्या योजना बनाई थी?
Champions Trophy 2025: पाकिस्तान vs न्यूजीलैंड, आज से शुरू होगा टूर्नामेंट
छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती: वीरता और प्रशासन के प्रतीक का उत्सव