Rahul Gandhi Protest: PM Residence के बहार राहुल-प्रियंका का धरना, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, कई कांग्रेस नेता हिरासत में
Rahul Gandhi Protest: नई दिल्ली में मंगलवार को कांग्रेस के बड़े नेता प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। यह पहली बार है जब लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा प्रधानमंत्री आवास के इतने करीब जाकर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। यह धरना संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन हुआ।
खड़गे के आवास से पैदल मार्च
दोपहर करीब साढ़े तीन बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास से एक मार्च शुरू हुआ। इस मार्च की अगुवाई राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने की। सभी नेता पैदल चलते हुए प्रधानमंत्री आवास ‘7 लोक कल्याण मार्ग’ के करीब पहुंचे और वहीं धरने पर बैठ गए।
छात्रों पर लाठीचार्ज बना विरोध की वजह
यह धरना एक दिन पहले जंतर मंतर पर हुई घटना के विरोध में आयोजित किया गया। सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े थे। इसमें कई छात्र घायल हुए थे। कांग्रेस नेताओं ने इस कार्रवाई पर कड़ी नाराजगी जताई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह तथा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।
धरना स्थल पर नारेबाजी और सांकेतिक हथकड़ी
धरना स्थल पर कांग्रेस नेताओं ने ‘प्रधानमंत्री इस्तीफा दो’ के नारे लगाए। इस दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने सांकेतिक रूप से हाथों में हथकड़ी पहनी। प्रदर्शन में चरणजीत सिंह चन्नी, सुखजिंदर सिंह रंधावा , पवन खेड़ा, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, दीपेंद्र हुड्डा, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार और विनोद जाखड़ जैसे कई बड़े नेता भी शामिल हुए।
राहुल और प्रियंका के बयान
राहुल गांधी ने कहा की छात्रों की पिटाई के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को माफ़ी मांगनी चाहिए और अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा की छात्रों पर हुई कार्रवाई के लिए गृह मंत्री अमित शाह को भी त्यागपत्र देना चाहिए। कांग्रेस की ओर से जारी बयान में कहा गया की छात्रों की पिटाई करवाना गुंडागर्दी है और ऐसे गुंडागर्दी करने वालों को सत्ता में बने रहने का कोई हक़ नहीं है।
प्रियंका गांधी ने कहा की कांग्रेस सदन में इस मुद्दे पर चर्चा चाहती है, लेकिन विपक्ष को बोलने का मौका नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा की यह सदन उन्ही युवाओं का है जिन पर सरकार लाठी चला रही है और आंसू गैस के गोले छोड़ रही है। उन्होंने मांग की कि छात्रों कि बात सुनी जाए और शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लिया जाए।
घायल छात्रों से मिलने अस्पताल पहुंचे राहुल प्रियंका
धरने से पहले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी राम मनोहर लोहिया अस्पताल गए, जहां उन्होंने लाठीचार्ज में घायल हुए छात्रों से मुलाकात कि और उनका हालचाल जाना।
केंद्रीय मंत्री जीतेन्द्र सिंह पहुंचे धरना स्थल
शाम करीब 4:32 बजे केंद्रीय मंत्री जीतेन्द्र सिंह धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से बातचीत कि और प्रदर्शन को शांत करने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस अधिकारी भी राहुल गांधी से बातचीत करते देखे गए।
कई नेता हिरासत में लिए गए
प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कांग्रेस के कई नेताओं को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए नेताओं में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी शामिल है।
पृष्ठभूमि; जंतर-मंतर पर लंबे समय से चल रहा आंदोलन
गैरतलब है कि कॉकरोच जनता पार्टी का यह आंदोलन 20 जून से जंतर मंतर पर अनिश्चितकालीन धरने के रूप में चल रहा है। यह आंदोलन शिक्षा व्यवस्था में सुधर, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, पेपर लीक जैसे मुद्दों और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे कि मांग को लेकर शुरू हुआ था। पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी इस आंदोलन से जुड़े हुए हैं और भूख हड़ताल पर हैं। सोमवार को हुए लाठीचार्ज के बाद यह मुद्दा और तेज हो गया, जिसके अगले दिन कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना दिया। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर संसद में भी विपक्ष के हंगामे कि आशंका जताई जा रही है।
यह भी पढ़े…
