आमिर खान की फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ ने रिलीज़ से पहले ही एडवांस बुकिंग में 6.88 करोड़ रुपये की कमाई की है। देशभर में 9,542 शोज़ में 1.15 लाख से ज्यादा टिकटें बिकीं। हिंदी वर्जन से सबसे ज़्यादा 3.18 करोड़ की कमाई हुई। फिल्म को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है|