भोजपुर जिले के बिहिया इलाके में मंगलवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ चंदन मिश्रा हत्याकांड से जुड़े आरोपियों की तलाश के दौरान हुई, जिसमें दो अपराधियों को गोली लगी है और तीन अन्य को गिरफ्तार किया गया है। घटना सुबह करीब 6 बजे बिहिया-कटेया मार्ग पर एक नदी के पास घटी, जब एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई शुरू की।

