
Health update:आज के टाइम में पेट में कीड़े होने आम बात है
Health update:आज के टाइम में पेट में कीड़े होने आम बात है बड़ों से लेकर बच्चों तक सभी के पेट में कीड़े की शिकायत दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है।WHO के मुताबिक दुनिया में 24 परसेंट लोगों को कीड़े पेट में होने की समस्या है। चलिए जानते हैं किस कारण होते हैं यह कैसे कर सकते हैं इनसे बचाव।
Health update:पेट में कीड़े होने की समस्या
पेट में कीड़े एक आम समस्या है, यह समस्या तब होती है जब शरीर में परजीवी कीड़े प्रवेश कर जाते हैं और आंतों में बस जाते हैं। ये कीड़े शरीर से पोषक तत्वों को अवशोषित कर लेते हैं और स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं को जन्म देते हैं।
Health update:पेट में कीड़े होने के कारण
1. अस्वच्छ जल और भोजन का सेवन करना – बता दे कि सड़क किनारे या अस्वच्छ स्थानों पर मिलने वाला भोजन पेट में संक्रमण का कारण बन सकता है।
2. खराब स्वच्छता आदतें- बिना हाथ धोए खाने से कीड़े शरीर में प्रवेश कर सकते हैं। जिसकी वजह से वह पेट में अपनी जगह बनाकर बीमारियां पैदा कर सकते हैं। गंदे हाथों से मुंह में खाना डालना आपके लिए खतरनाक बन सकता है।3. मांस और मछली का सेवन- वही अधपका या कच्चा मांस खाने से उसमें मौजूद कीड़े शरीर में प्रवेश कर सकते हैं। और अपनी जगह बना लेते हैं और फिर नई बीमारियां शरीर के अंदर पैदा कर देते हैं।
5. गंदे पानी में नहाना या खेलना- कीड़े दूषित पानी में मौजूद हो सकते हैं, जिससे त्वचा के माध्यम से शरीर में प्रवेश कर सकते हैं।
7. कमजोर इम्यूनिटी-जिन लोगों की रोग-प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है, उन्हें पेट में कीड़ों का संक्रमण होने की संभावना अधिक होती है।
Health update:पेट में कीड़े के प्रकार
1. राउंडवर्म
2. हुकवर्म
3. टेपवर्म
4. पिनवर्
5. व्हिपवर्म
Health update:पेट में कीड़े होने के लक्षण
1. पेट में दर्द- आंतों में कीड़े होने पर हल्के से लेकर गंभीर दर्द हो सकता है।
2. मितली और उल्टी- कई बार पेट में कीड़े होने से व्यक्ति को मतली और उल्टी महसूस हो सकती है।
3. वजन कम होना- कीड़े शरीर के पोषक तत्वों को खा जाते हैं, जिससे वजन घटने लगता है।
4. भूख में बदलाव- कुछ मामलों में भूख बढ़ सकती है, तो कुछ में कम हो सकती है।
5. मल में कीड़े आना- मल में सफेद धागे जैसे कीड़े दिखाई देना एक प्रमुख संकेत है।
6. त्वचा पर एलर्जी और खुजली- संक्रमण के कारण त्वचा पर खुजली और लाल चकत्ते हो सकते हैं।
7. नींद न आना- कुछ कीड़े रात में अधिक सक्रिय होते हैं, जिससे खुजली और बेचैनी के कारण नींद नहीं आती।
8. थकान और कमजोरी- शरीर में पोषण की कमी होने से थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है।
पेट में कीड़े का उपचार
1. दवाइयों से इलाज – दवाइयों को डॉक्टर की सलाह के अनुसार लेना चाहिए।
2. घरेलू उपचार- लहसुन , हल्दी, कद्दू के बीज ,नीम के पत्ता,पपीता के बीज
पेट में कीड़े होने की समस्या गंभीर हो सकती है, लेकिन सही इलाज और सावधानी बरतने से इसे रोका जा सकता है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: कांग्रेस का घोषणापत्र जारी, महिलाओं, युवाओं और गरीबों के लिए बड़े वादे