Andhra Pradesh आंध्र प्रदेश के सीएम कालिसेट्टी अप्पलानायडू ने एक बड़ा ऐलान किया है, जिसके तहत अगर आंध्र प्रदेश के लोग तीसरे बच्चे को जन्म देते हैं तो सरकार की तरफ से उनको गिफ्ट दिया जाएगा।
Andhra Pradesh की घटती जनसंख्या
Andhra Pradesh में घटती जनसंख्या को मध्य नजर रखते हुए ,भाजपा की सहयोगी तेलुगू देशम पार्टी के सांसद कालिसेट्टी अप्पलानायडू ने कहा कि, राज्य के लोगों को तीसरा बच्चा पैदा करने पर गिफ्ट दिया जाएगा। उन्होंने इस बात का ऐलान किया की तीसरे बच्चे के रूप में अगर लड़की जन्म लेती है तो उसके माता-पिता को ₹50 हज़ार दिए जाएंगे, इसी के साथ ही अगर तीसरे बच्चे के तौर पर लड़का पैदा होता है तो एक गाय उपहार में दी जाएगी।
कालिसेट्टी अप्पलानायडू ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक कार्यक्रम के दौरान यह बात कही। इसके लिए खुद मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से भी उनको तारीफ सुनने को मिल रही है। आपको बता दे सिर्फ उपहार ही नहीं बल्कि महिलाओं को मैटरनिटी लीव भी मिलेगी।
Andhra Pradesh के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की घोषणा
इस पर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने एक घोषणा की थी की, महिला कर्मचारियों को बच्चों की संख्या की परवाह करे बिना मैटरनिटी लीव दी जाएगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सभी महिला कर्मचारियों को मैटरनिटी लीव मिलेगी चाहे उनके कितने भी बच्चे क्यों ना हो। नायडू ने महिलाओं से अनुरोध किया कि वह जितना हो सके उतने ज्यादा बच्चों को जन्म दे ताकि राज्य में युवा जनसंख्या बढ़ सके।
आपको बता दे मुख्यमंत्री ने अक्टूबर 2024 में भी राज्य में लोगों की बढ़ती औसत उम्र पर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा कि कम से कम दो या उससे ज्यादा बच्चे पैदा करने चाहिए। सरकार कानून बनाएंगे कि जिनके दो से ज्यादा बच्चे होंगे वहीं स्थानीय निकाय चुनाव लड़ पाएंगे।
क्या सच में भारत बूढ़ा होता जा रहा है?
- आपको बता दे साउथ में पांच राज्यों में से आंध्रप्रदेश में सबसे कम प्रजनन दर है।
- कर्नाटक में 1.70
- केरल में1.80
- तमिलनाडु में 1.80
- तेलंगाना में 1.82
- तो वहीं आंध्र प्रदेश में 1.70 है।
आपको बता दे कि केंद्र की यूथ इन इंडिया 2022 की रिपोर्ट के अनुसार 2036 तक देश की 34.55 करोड़ आबादी ही युवा रह जाएगी, हालांकि अभी 47% से ज्यादा है। वर्तमान में देश में 25 करोड़ युवा 15 से 25 साल के बीच के हैं। आने वाले अगले 15 सालों में यह और तेजी से गिर सकती है।
संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) ki India agency report 2023 के मुताबिक 2011 में भारत में युवा आबादी की उम्र 24 साल थी, जबकि अब 29 साल हो गई है। उनका कहना है कि 2036 तक भारत की बुजुर्ग जनसंख्या 12.1 5% हो जाएगी वही 2025 तक 19.4 परसेंट हो जाएगी इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि इस सदी के अंत तक 36 पर्सेंट होने की संभावनाएं बहुत ज्यादा है।
स्टालिन का बयान – बोले 16 बच्चे पैदा करने की कहावत पर लौट सकते हैं।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि लोकसभा सीटों के परिसीमन से कई लोग 16 बच्चे पैदा करने की तालीम कहावत पर लौट सकते हैं. लेकिन जो भी हो तमिल लोगों को अपने बच्चों के तमिल नाम ही रखना चाहिए. मुख्यमंत्री ने चेन्नई में 31 जोड़ के शादी समारोह में पहुंचते हैं वहां भी उन्होंने एक बयान दिया.
मुख्यमंत्री ने अपने बयान में कहा कि बीते समय में हमारे बड़े-बड़े नवदमपत्तियां को 16 प्रकार की संपत्ति अर्जित करने का आशीर्वाद देते थे, जिसमें शोहरत संपत्ति वंशावली शामिल है. अब लोग सम्पत्ति के लिए छोटा परिवार में विश्वास करने लगे हैं।
bagpat Murder Case: आपत्तिजनक स्थिति में बेटी को देख भड़का पिता, प्रेमी संग उतारा मौत के घाट