Aarambh News

दिल्ली विधानसभा चुनाव और मिल्कीपुर उपचुनाव के प्रचार का आज आखिरी दिन, भाजपा और आप ने झोंकी पूरी ताकत”

दिल्ली विधानसभा चुनाव और मिल्कीपुर उपचुनाव

दिल्ली विधानसभा चुनाव और मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन है

FacebookTelegramWhatsAppXGmailShare

दिल्ली विधानसभा चुनाव और मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन है। प्रचार का शोर आज शाम 5:00 बजे थम जाएगा। दिल्ली चुनाव के प्रचार में आज भाजपा 22 रैलियां और रोड-शो निकालेगी। वही मिल्कीपुर मे सपा प्रमुख अखिलेश यादव और यूपी भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी होंगे। भाजपा ने दिल्ली में विधानसभा सीट की जीत के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। तो वहीं दूसरी ओर आज सपा प्रमुख अखिलेश यादव पार्टी के उम्मीदवार अजीत प्रसाद के समर्थन में आज चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

दिल्ली विधानसभा चुनाव और मिल्कीपुर उपचुनाव: भाजपा के 22 तो, आप के नौ रोडशो-रैलियां

दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार का अंतिम दिन है। आज भाजपा 22 रोड शो और रैलियां निकालेगी। वही दिल्ली में सत्ता धारी आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह सहित तमाम बड़े नेता प्रचार के मैदान में उतरेंगे। आज आम आदमी पार्टी 9 रैलिया और रोडशो है। दोनों पार्टियां अपने चुनाव प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। आपको बता दें अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह के साथ पंजाब के CM भगवंत मान और हरभजन सिंह भी रोड शो में शामिल होंगे और जनसभा करेंगे। दोपहर में छतरपुर में अरविंद केजरीवाल की जनसभा होगी तो वही कालकाजी में आतिशी रोड शो करेंगी और जंगपुरा में मनीष सिसोदिया की बाइक रेली भी निकलेगी। तो वही संजय सिंह 3 चुनावी जनसभा करेंगे भगवंत मान सिंह दिल्ली में आचार भाई करेंगे। जबकि कराडी में TMC नेता शत्रुघ्न सिंहा भी आम आदमी पार्टी के चुनावी प्रचार के मैदान में उतरेंगे।

दिल्ली विधानसभा चुनाव और मिल्कीपुर उपचुनाव: भाजपा के ये कद्दावर नेता करेंगे प्रचार

एक तरफ आतिशी, केजरीवाल, भगवंत मान सिंह, शत्रुघ्न सिन्हा जैसे नेता आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतरे हैं तो वही दूसरी ओर दिल्ली में विपक्ष में बैठी भाजपा की ओर से गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई कद्दावर और बड़े नेता जैसे केंद्रीय मंत्री और पदाधिकारी भी भाजपा के लिए दिल्ली में चुनाव प्रचार करेंगे और जनता से मतदान की अपील करते नज़र आएंगे

दिल्ली विधानसभा चुनाव और मिल्कीपुर उपचुनाव: कौन कहां पर करेगा प्रचार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा बुराड़ी के मुकुंदपुर चौक पर रैली को संबोधित करते हुए नजर आएंगे। जबकी गृह मंत्री अमितशाह जंगपुरा, बिजवासन और द्वारका में जनसभा को संबोधित करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह छतरपुर और मोती नगर में रोड शो करते दिखेंगे। जबकि कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी कोटला मुबारकपुर में रोड शो करते दिखेगी।

दिल्ली विधानसभा चुनाव और मिल्कीपुर उपचुनाव: मिल्कीपुर में छाएंगे भूपेंद्र चौधरी और अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश के अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव कि प्रचार का भी आज आखिरी दिन है। जिसके लिए उत्तर प्रदेश में भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी इसके लिए कैम्प करेंगे। दूसरी और सपा प्रमुख नेता अखिलेश यादव पार्टी के उम्मीदवार अजीत प्रसाद के समर्थन में रैली करते नजर आएंगे।

Love Rashifal: इन राशियों का भाग्य चमकेगा, प्रेम विवाह के सफल होने के बन रहे हैं योग ।

Mahakumbh Amrit Snan: महाकुम्भ में तीसरा अमृत स्नान जारी, आज 5 करोड़ तीर्थयात्रियों के आने की उम्मीद

 

Exit mobile version