
Trump Tariff: आज से अमेरिका का जवाबी टैरिफ भारत समेत दुनिया के तमाम देशों में लागू हो जाएगा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ही इसके बारे में ऐलान कर चुके हैं। वह आज रात इस टैरिफ का अंतिम ऐलान कर सकते हैं। आपको बता दें कि अमेरिकी सरकार द्वारा लागू ये टैरिफ दुनिया भर में व्यापार से जुड़ी तस्वीरों को बदलकर रख देगी। इसका असर भारत पर भी होने वाला है। हालांकि, अमेरिका भी बचा नहीं रहेगा।
Trump Tariff: इन चीज़ों पर ज्यादा टैक्स लगाया जाता है
आपको बता दे भारत में ऊचे टैक्स हमेशा से अमेरिका को परेशान करते आए हैं। इस साल भी अमेरिकी ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव की वार्षिक रिपोर्ट में इसका जिक्र किया गया है। रिपोर्ट में कई चीजों पर अधिक टैक्स लगाने की बात कही गयी। इनमें गाड़ियां, शराब और खेती से संबंधित प्रोडक्ट शामिल है। इस बार रिपोर्ट में इंटरनेट बंद करने, खुले इंटरनेट डाटा को देश में रखने की आवश्यकता और eSIM से संबंधित नए नियमों को भी शामिल किया गया है।
Trump Tariff: भारत कितना तक वसूलता है
अमेरिकी ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव (USTR) के रिपोर्ट का ज्यादातर हिस्सा टैक्स से संबंधित चिंता को बढ़ाता है। यह चिंताएं अमेरिकी कंपनियों ने USTR के समक्ष रखी है। इनमें से अधिकतर बातें पिछले साल भी कही गई थी। जैसे की वनस्पति तेल(45%), सेब,मक्का और मोटरसाइकिल(50%), गाड़ियां और फूल(60%),प्राकृतिक रबर,कॉफी, किशमिश अखरोट(100%) और शराब(150%) पर अधिक टैक्स लगाया जाता है
जबकि खेती से संबंधित जैसे आलू, मुर्गी, बादाम, सेब, पेकान, अंगूर, फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज जैसी वस्तुओं पर भी अधिक टैक्स लगाने की बात कही गई है। ट्रंप भी अक्सर इन चीजों पर अधिक टैक्स लगाते हैं। मतलब ट्रंप का संदेश है कि भारत जितना टैक्स लगाता है, अमेरिका भी उतना ही टैक्स लगाएगा।
Trump Tariff: मार्च में निर्यात में हुई तेजी
मार्च के महीने में कई व्यवसायों ने निर्यात में तेजी देखने की बात कही। हालांकि, जवाबी शुल्क से शिपमेंट पर भी असर पड़ सकता है। यह तब तक रहने वाला है जब तक की भारत और अमेरिका अपने मतभेदों को दूर नहीं करती। कामा ज्वेलरी के एमडी कालीन शाह ने कहा कि ऑर्डर पहले ही आ चुके हैं। उन्हें डर है कि अगले कुछ महीनो में मांग कम हो सकती है। आगे उन्होंने कहा “आपने देखा होगा कि मार्च में निर्यात अच्छा रहा है लेकिन हमें कुछ महीनो के लिए कुछ परेशानी हो सकती है। भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता होने के बाद चीजे और बेहतर होगा जाएंगी।”
Trump Tariff: भारत पर क्या प्रभाव पड़ेगा
निर्यातकों को यह डर सता रहा है कि आने वाले समय में डिमांड में कमी आ जाएगी। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि शुल्क लगने से अमेरिकी बाजार में कीमत बढ़ जाएगी। भारत की रणनीति का एक अहम हिस्सा यह भी हो सकता है कि वह दूसरे व्यापार समझौते के लिए तेजी से बातचीत को आगे बढ़ाएगा। वहीं भारत सरकार अमेरिका के साथ व्यापार को लेकर काफी सावधानी बरत रही है और फूक-फूक कर कदम बढ़ा रही है। वह पहलू पर नजर बनाए हुए हैं और बातचीत के जरिए मामले को सुलटाने की कोई कोशिश कर रही है। भारत सरकार का मानना है कि शुल्क कम करने से देश में चीजे बनेगी और भारत व्यापार के मामले में और भी आगे बढ़ेगा।
Trump Tariff: टैक्स की गिनती पर निगरानी
आज अमेरिका जवाबी शुल्क की घोषणा करेगा तो भारत सरकार को इस बात का ध्यान रखना होगा कि शुल्क की गणना कैसे की जाती है। ट्रम्प ने कुछ देशों द्वारा दिए जाने वाली सब्सिडी और आयातित सामानों पर लगने वाले VAT के बारे में भी बात की थी। इसके अतिरिक्त प्रतिद्वंद्वी देशों पर टैक्स कैसे लगाया जाता है यह अभी देखना दिलचस्प होगा। इसमें उत्पादों पर होने वाली कार्यवाही भी सम्मिलित होगी। इन सभी बातों को मद्दे नजर रखते हुए केंद्र सरकार अपनी प्रतिक्रिया तय करेगी।
यह भी पढ़े :- Maa Skandmata: की महिमा और नवरात्रि में उनकी पूजा का महत्व
IDBI Bank Jobs 2024: आईडीबीआई बैंक में 1000 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया, योग्यता और सैलरी