
शुभांशु शुक्ला
US Axiom Mission: भारत अब अंतरिक्ष क्षेत्र में इतिहास रचने वाला है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो ने इस बात की जानकारी दी है की मौसम खराब होने के कारण अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन जाने वाले अंतरिक्ष अभियान Ax-4 प्रक्षेपण 11 जून तक स्थगित किया गया है। इसरो के अध्यक्ष बी नारायण ने सोमवार को एक बयान में कहा कि अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन जाने वाले यह Ax-4 मिशन का प्रक्षेपण 10 के बदले 11 जून को होगा।
US Axiom Mission: अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचने वाले शुभांशु शुक्ला पहले भारतीय होंगे
इस अभियान के तहत भारत बहुत जल्द ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचने वाले पहले भारतीय सुधांशु शुक्ला होंगे। इस मिशन को अमेरिका के अंतरिक्ष अभियानों से जुड़ी कंपनी एग्जियोम स्पेस और नासा की सहायता से अंजाम दिया जा रहा है। इसके अलावा एलॉन मस्क की स्पेसएक्स इस मिशन में एक अहम रोल अदा कर रही है।
US Axiom Mission: तस्वीरों के जरिए अनुभवों को इक्ट्ठा किया जाएगा
आपको बता दे शुभांशु शुक्ला के साथ तीन अन्य अंतरिक्ष यात्री भी अंतरिक्ष स्टेशन जाएंगे। शुभांशु शुक्ला इस अभियान के दौरान कई वैज्ञानिक मिशन को अंजाम देने वाले है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शुभांशु शुक्ला ने बताया था कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी यह अंतरिक्ष यात्रा भविष्य की पीढ़ियों को प्रेरित करेगी। पर एक निजी एजेंडा के साथ भी जा रहे हैं। वहां वह अपने अनुभवों को तस्वीरो और वीडियो के माध्यम से इकट्ठा करेंगे और साझा भी करेंगे। ताकि सभी भारतवासी मेरी आंखों से देखी गई चीजों को स्वयं महसूस करें। मैं भले ही एक व्यक्ति की तरह यह यात्रा कर रहा हूं लेकिन यह सफर 1.4 अरब लोगों का है।
US Axiom Mission: शुभांशु शुक्ला कौन है ?
शुभांशु शुक्ला का जन्म उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 10 अक्टूबर 1985 में हुआ था। वह तीन-भाई बहनों में सबसे छोटे हैं शुभांशु। लखनऊ के अलीगंज में स्थित सिटी मोंटेसरी स्कूल में पढ़े और 2001 में अपनी स्कूलिंग पूरी की।
शुभांशु की पत्नी डॉक्टर कामना डेंटिस्ट है। शुभांशु को 2003 में एनडीए में चुना गया। ट्रेनिंग के बाद उन्होंने विमानन क्षेत्र में विशेषज्ञ हासिल की और भारतीय वायु सेवा का हिस्सा बने।
अपने करियर में आगे बढ़ते हुए शुभांशु शुक्ला 2019 में विंग कमांडर की रैंक हासिल करते हैं। शुभांशु फाइटर कॉम्बैट लीडर और एक टेस्ट पायलट है। जिनके पास लगभग 2000 घंटे की उड़ान का अनुभव है।
साल 2019 में जब भारत ने पहला मानव अंतरिक्ष मिशन के अभियान के लिए अंतरिक्ष यात्री की खोज शुरू की थी। शुभांशु का सैन्य रिकॉर्डर कॉम्बैट अनुभव यही अहम साबित हुआ और वह मिशन के लिए चुने गए।
US Axiom Mission में शुभांशु के साथी यात्री कौन हैं?
इस मिशन को एग्जियोम और नासा एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स की सहायता से अंजाम देगी। स्पेसएक्स के ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट में शुभांशु शुक्ला के अतिरिक्त अमेरिका की कमांडर पेगी व्हिट्सन, पोलैंड से मिशन स्पेशलिस्ट स्लावोज उज्नान्स्की शामिल रहेंगे। इसके अतिरिक्त हंगरी के मिशन स्पेशलिस्ट टिबोर कापू भी अभियान में शामिल रहेंगे।
Los Angeles violence: लॉस एंजेलिस में हिंसक विरोध, पुलिस पर हमले, झंडे जलाए, 100 से अधिक गिरफ्तार