Weather Today 21 January: अगले 24 घंटे भारी, 10 राज्यों में आंधी-बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी
Weather Today 21 January: उत्तर भारत इस समय कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की चपेट में है। इसी बीच IMD Weather Alert के अनुसार अगले 24 घंटों को लेकर एक बड़ा अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार देश के 10 राज्यों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। इसके साथ ही पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर और भी तेज हो सकती है।
मौसम विभाग का कहना है कि यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से हो रहा है, जिसका असर 24 से 72 घंटे तक बना रह सकता है।
10 राज्यों में आंधी और बारिश की चेतावनी
IMD के मुताबिक 22 से 24 जनवरी के बीच उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में गरज के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 50 किमी प्रति घंटे, जबकि कुछ इलाकों में 60 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चलने की आशंका है।
वहीं 24 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी मौसम खराब रहने का अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को खुले इलाकों में जाने और बिजली के खंभों या पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।
उत्तर भारत में घना कोहरा बनेगा परेशानी
मौसम विभाग ने उत्तर भारत के 26 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी दी है। खासतौर पर सुबह और देर रात यात्रा करने वालों को सतर्क रहने की जरूरत है। दृश्यता काफी कम हो सकती है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने की आशंका है।
पहाड़ों पर भारी बर्फबारी का अनुमान
21 जनवरी को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं 22 से 26 जनवरी के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ जमने से सड़कों के बंद होने की स्थिति बन सकती है।
Delhi Weather Today: मौसम आज कैसा रहेगा
दिल्ली में अगले 48 घंटे बाद मौसम करवट ले सकता है। IMD के अनुसार तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
- अधिकतम तापमान: 21–22°C
- न्यूनतम तापमान: 8°C
GRAP-4 हटने के बाद राहत तो मिली है, लेकिन मौसम फिर से चुनौती बन सकता है।
UP Weather Forecast : बारिश और कोहरे का डबल असर
उत्तर प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी है।
40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
अयोध्या, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, आगरा, मथुरा और नोएडा समेत कई शहरों में रात 10 बजे से सुबह 9 बजे तक घना कोहरा रहेगा।
बिहार में बढ़ेगी शीतलहर
बिहार में अगले 24 घंटे में 40 किमी प्रति घंटे की हवा चल सकती है।
गया, सिवान, दरभंगा, पूर्णिया, अररिया समेत कई जिलों में शीतलहर तेज होगी।
पटना का तापमान:
- अधिकतम: 21°C
- न्यूनतम: 12°C
कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।
उत्तराखंड और हिमाचल का हाल
उत्तराखंड में 23 से 25 जनवरी तक भारी बारिश और तेज हवा का अलर्ट है। नैनीताल, चमोली, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी में हिमपात की संभावना है।
हिमाचल प्रदेश में 23 जनवरी से 72 घंटे तक बारिश-बर्फबारी का सिलसिला चल सकता है।
मनाली में तापमान माइनस में पहुंच सकता है, जिससे जनजीवन प्रभावित होगा।
लोगों के लिए जरूरी सलाह
- सुबह-शाम यात्रा से बचें
- कोहरे में फॉग लाइट का इस्तेमाल करें
- पहाड़ी इलाकों में अनावश्यक यात्रा न करें
- मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखें
मौसम का यह बदला मिजाज आने वाले कुछ दिनों तक लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकता है, इसलिए सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है।
यह भी पढ़े
Live-in relationship पर Madras High Court की सख्त टिप्पणी, महिलाओं को पत्नी का दर्जा देने की जरूरत







