भारत में मोटापा अब एक आम और गंभीर बीमारी बनता जा रहा है। शहरी जीवनशैली, जंक फूड, तनाव और फिजिकल एक्टिविटी की कमी ने लोगों के शरीर पर असर डालना शुरू कर दिया है। मोटापे से ना सिर्फ शरीर भारी होता है, बल्कि इससे दिल की बीमारी, डायबिटीज, हाई बीपी जैसे गंभीर खतरे भी बढ़ जाते हैं।