हर साल 17 जुलाई को वर्ल्ड इमोजी डे मनाया जाता है। आज के डिजिटल दौर में चैटिंग का चलन बहुत बढ़ गया है। अब बातचीत सिर्फ शब्दों तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि अब लोग अपने जज्बात, भावनाएं और प्यार इमोजी के जरिए जाहिर करते हैं। चाहे आप बहुत खुश हों, गुस्से में हों या किसी पर प्यार आ रहा हो – बस एक इमोजी भेजिए और सामने वाला समझ जाएगा आपकी भावना।





