WTC Champions 2025: आखिरकार साउथ अफ्रीका ने अपने ऊपर से चोकर्स का टैग हटा दिया। 27 साल बाद साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है। WTC फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर साउथ अफ्रीका वर्ल्ड चैंपियन बन गई। एडेन मार्करम ने शानदार शतकीय पारी खेली और टेम्बा बावुमा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
1998 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद साउथ अफ्रीका को लगातार हार का सामना करना पढ़ा था। पूरे टूर्नामेंट में विस्फोटक खेल दिखाने के बाद भी साउथ अफ्रीका नॉकआउट में जाकर हार जाती थी। जिस वजह से उन्हें चोकर्स कहा जाता था। लेकिन आज उन्होंने अपने ऊपर से चोकर्स का टैग हटाकर पूरी दुनिया को दिखा दिया है कि वह अब चैंपियन है।

