
18 BJP MLAs suspended कर्नाटक विधानसभा से एक बड़ी खबर सामने आई है बताया जा रहा है कि भाजपा के 18 विधायकों को कर्नाटक के विधानसभा से निलंबित कर दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष यूटी खादर ने शुक्रवार को “हनी ट्रैप” मामले के मुद्दे पर हंगामा करने और सदन की कार्यवाही बाधित करने के आरोप में भाजपा के 18 विधायकों को विधानसभा से 6 महीने के लिए निलंबित करने का फैसला लिया है।
18 BJP MLAs suspended: हाईकोर्ट के जज से “हनी ट्रैप” मामले की जांच करने की मांग
विपक्ष के नेताओं ने कर्नाटक सरकार के एक मंत्री और अन्य राजनेताओं से संबंधित कथित “हनी ट्रैप” मामले की न्यायिक जांच हाईकोर्ट के तत्कालीन न्यायाधीश से करने की मांग की थी। शुक्रवार को भाजपा विधायकों ने सदन के वेल के सामने आकर कागज फाड़कर हंगामा शुरू कर दिया।
वहीं दूसरी ओर आज विधानसभा की कार्रवाई बाधित करने के लिए 18 भाजपा विधायकों को 6 महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है और इसके लिए विधेयक भी पारित किया गया। विधेयक को कर्नाटक के कानून और संसदीय मामलों के मंत्री एचके पाटिल ने पेश किया था।
18 BJP MLAs suspended: जाने कर्नाटक का “हनीट्रैप” मामला क्या है?
हाल ही में कर्नाटक में एक हाई प्रोफाइल हनी ट्रैप मामला सुर्खियों में आया है। जिसने राज्य की सियासत में खलबली मचा दी है। यह मामला तब सामने आया जब कर्नाटक के सहकारिता मंत्री के.एन. राजन्ना में विधानसभा में इस बात का खुलासा किया कि न केवल वह खुद हनी ट्रैप के शिकार होने से बचे हैं बल्कि कर्नाटक के 48 अन्य नेताओं, विधायकों और यहां तक की केंद्रीय नेता भी इसी तरह के हनी ट्रैप में फंसने की बात कही है।अब इस दावे ने कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस और विपक्षी भाजपा दोनों को एक बड़े विवाद में उलझा कर रख दिया है।
18 BJP MLAs suspended: भाजपा विधायकों ने सदन में उठाया था मुद्दा
कल यानी 20 मार्च को कर्नाटक विधानसभा में बजट सत्र के दौरान भाजपा की विधायक बसनगौड़ा पाटिल ने सबसे पहले हनी ट्रैप के मुद्दे को उठाया उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में हनी ट्रैप की घटनाएं बेहद बढ़ रही है। सहकारिता मंत्री राजन्ना को भी निशाना बनाया गया है। इसके जवाब में राजन्ना ने स्वीकार किया कि उनके खिलाफ हनी ट्रैप की साजिश रची गई थी और यह समस्या केवल उन तक ही सीमित नहीं है। उन्होंने कहा कर्नाटक, पेन ड्राइव और सीडी का कारखाना बन गया है। मेरे पास इस बात की जानकारी है कि 48 लोग जिनमें विधायक, केंद्र नेता और यहां तक की जज भी शामिल है ,इस हनी ट्रैप के जाल में बुरी तरह फस चुके हैं।
18 BJP MLAs suspended: मंत्री जाकिर होली बोले हनी ट्रैप में फसाने का प्रयास हुआ
राज्य के लोक निर्माण विभाग के मंत्री सतीश जाकिर होली ने भी इस मामले पर गंभीरता जताई और इसे स्वीकार किया। उन्होंने कहा यह सच है कि एक मंत्री को हनी ट्रैप में फसाने का प्रयास किया गया। ऐसा दो बार हुआ है। हालांकि दोनों ही बार ये प्रयास असफल रहा। आपको बता दे कर्नाटक में हनी ट्रैप कोई नई बात नहीं है। पिछले 20 सालों से ही चलता आ रहा है कुछ लोग इसे राजनीति में निवेश के रूप में प्रयोग कर रहे हैं।
यह भी पड़े :- Zind SDM News: SDM ने 200 रुपये देकर जबरन प्राइवेट पार्ट में कराई मसाज