Download Our App

Follow us

Home » दुर्घटना » पटना के होटल में लगी आग, 6 की मौत, कई ने कूदकर बचाई जान

पटना के होटल में लगी आग, 6 की मौत, कई ने कूदकर बचाई जान

पटना जंक्शन से 50 मीटर दूर पाल होटल में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई। आग ने आसपास के 3 होटलों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है। इसमें 3 महिला और 3 पुरुष हैं। सिटी एसपी सेंट्रल सत्यप्रकाश ने बताया कि घायलों में 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि 20 लोगों का इलाज अभी PMCH में चल रहा है। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है, कोशिश की जा रही है।

आग की लपटों के बीच 45 लोगों को निकाला गया है। 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। फायर ब्रिगेड की 51 गाड़ियों का पानी आग बुझाने में लगा। आग बुझाने के बाद रेस्क्यू के लिए टीम होटल के अंदर गई, जहां शव को निकाला गया।

आग लगने के कारण पटना स्टेशन जाने वाले रास्ते को बंद किया गया था। बिल्डिंग 4 मंजिला थी। सभी फ्लोर पर आग फैली हुई थी। बिल्डिंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए हाइड्रा का भी सहारा लिया गया। बताया जाता है कि आग लगने से होटल में रखे सिलेंडर में भी ब्लास्ट हुए। इससे आग भड़क गई। आग ने होटल की पास वाली बिल्डिंग को भी जद में ले लिया था।

चश्मदीद ने बताया आग कैसे लगी

होटल में नाश्ता करने पहुंचे BSF जवान ने बताया कि मैं ऑर्डर देने के बाद हाथ धोने गया था। वो लोग मसाला डाल रहे थे। अचानक प्लास्टिक में आग लगी फिर सिलेंडर ने आग पकड़ ली। पहला सिलेंडर ब्लास्ट हुआ फिर दूसरा सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। नीचे से ऊपर आग फैलते चले गई। तीन लोग नीचे कूद गए। एक महिला भी जान बचाने के लिए नीचे कूदी। एक युवक के पैर टूट गया। करीब 45 मिनट के बाद फायर ब्रिगेड पहुंची।

फायर सर्विसेज के कमांडेंट ने बोले-50 जानें जातीं

रेस्क्यू टीम को लीड कर रहे फायर सर्विसेज के कमांडेंट मनोज कुमार ने दैनिक भास्कर को बताया कि हाईडोलिक प्लेटफॉर्म की वजह से आग को काबू पाया गया। अगर यह नहीं होता तो 50 लोगों की डेथ हो सकती थी।

आग लगने से 6 लोगों की मौत

पाल होटल में लगी आग ने पास की बिल्डिंग को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 6 लोगों की जान गई है। मरने वालों में 3 महिला और 3 पुरुष हैं। सिटी एसपी सेंट्रल सत्यप्रकाश ने इसकी पुष्टि की है। सिटी एसपी सेंट्रल ने बताया कि 2 लोगों की हालत बेहद नाजुक है, जबकि 20 लोगों का इलाज अभी PMCH में चल रहा है। मृतकों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

ये भी पढ़ें- मनीष कश्यप हुए भाजपा में शामिल, BJP में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

 

Shree Om Singh
Author: Shree Om Singh

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS