
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के आठ वर्ष पूरे
UP Government Achievements यूपी में योगी सरकार के 8 साल पूरे होने पर योगी आदित्यनाथ द्वारा एक रिपोर्ट कार्ड जारी किया गया। ये रिपोर्ट कार्ड प्रदेश में भाजपा सरकार की उपलब्धियां को गिनाती हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उद्यमियों और जनता के प्रति कृतज्ञता करने के लिए कार्यक्रम होंगे।
योगी सरकार ने रिपोर्ट में दर्ज की गई अपनी सभी उपलब्धिया बताई। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 8 वर्ष पहले अर्थव्यवस्था क्या थी, किसी से छुपा नहीं है। किसान आत्महत्या करता था, बेटी और व्यापारी असुरक्षित थे। प्रदेश वही, तंत्र, सिर्फ सरकार बदली। आईए जानते हैं किन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर योगी आदित्यनाथ ने अपने कार्यकाल में जोर दिया है।
UP Government Achievements: कानून व्यवस्था बेहतर हुई
योगी आदित्यनाथ ने कहां की हमारी सरकार आने से पहले हर दूसरे दिन प्रदेश में दंगा होता था। बेटी और व्यापारी असुरक्षित है। कानून व्यवस्था में इतनी लंबी छलांग लगाई है। जिसे आज पूरा देश देख रहा है। कुंभ में कोई भी आपराधिक मामला सामने नहीं आया। डेढ़ लाख पुलिस कर्मियों के पद खाली थे। 1.56 लाख पद खाली पड़े हुए थे। लगभग 2 लाख से अधिक पुलिसकर्मी की भर्ती की गई ह। बैंक का निर्माण किया गया है। पहली बार 60244 पुलिस कर्मियों की एक साथ ट्रेनिंग होने वाली है। एनसीआरबी ने स्वयं अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि प्रदेश में अपराध कम हुए हैं।
UP Government Achievements: 5 नई वाहिनी गठित हुई
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि PAC की पांच नई वाहिनी गठित हुई। साइबर सेल की गठित गई। रिस्पांस टाइम कम हुआ। यह 7 मिनट तक पहुंच गया है। 12000 से अधिक महिला कर्मचारियों की भर्ती की गई है। 57000 बीसी सखी कार्य कर रही हैं। मालिकाना हक देने का काम किया गया है। सात जिलों में कामकारी महिलाओं के लिए छात्रावास बनाए जाएंगे। बेरोजगारी दर मात्र 3% ही रह गई है जो पहले 19% थी। दो लाख करोड रुपए निर्यात किए गए हैं। 50 लाख युवाओं को लैपटॉप और टैबलेट वितरित किया गया है।
UP Government Achievements: किसानों की आमदनी बढ़ाई गई
प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत सोलर पैनल लगवाकर करीब 86000 किसानों के जीवन को बदला गया। 14 लाख निजी नलकूपों को मुफ्त में बिजली देकर किसानों की आमदनी में बढ़ोतरी की गई। 2017 से पहले बिचौलियों का ही बोलबाला था। 2017 से 2023 तक गेहूं की खरीद में हमने ढाई गुना बढ़ोत्तरी की। 4 हजार 424 करोड रुपए भुगतान किया गया। सरकार ने 32 लाख हेक्टेयर से ज्यादा भूमि को बाढ़ से बचाने का काम किया है।
UP Government Achievements: 7700 गो आश्रय बनाए गए
योगी आदित्यनाथ ने कहा उत्तर प्रदेश में निराश्रित गोवंश के लिए 7700 से अधिक गो आश्रय स्थल बनाए गए इसमें 120000 से ज्यादा गायों का संरक्षण सरकार खुद ही कर रही है साथ ही सहभागिता योजना के तहत 105000 पशुपालकों को 163000 गोवंश उन्हें दान में दिया गया है। उसके लिए सरकार ₹1500 प्रति गोवंश के लिए प्रति माह दे रही है।
UP Government Achievements: गरीब कल्याण के लिएकार्य किए
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने अपने सरकार में गरीबों के कल्याण के लिए कार्य किया है। 2017 के पहले कानून व्यवस्था का संकट छाया हुआ था युवाओं के सामने पहचान का संकट था। बेहतर कानून व्यवस्था का उदाहरण प्रदेश में आयोजित महाकुंभ में दिखा। 45 दिनों के इस आयोजन में अपराध, लूटपाट, छेड़छाड़, अपहरण जैसी किसी भी घटना की पुष्टि नहीं हुई। आने वाले श्रद्धालुओं के मन में किसी भी तरह का असंतोष भाव नहीं दिखा। प्रदेश वही है। 8 वर्ष में सरकार ने पुलिस बल को एक सिस्टम के साथ जोड़ा है।
UP Government Achievements: उत्तर प्रदेश आज अर्थव्यवस्था में नंबर दो पर
योगी ने कहा नेक नियति एवं ईमानदारी से काम करने के कारण हमारा उत्तर प्रदेश आगे बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार के कार्य से परिणाम सामने आए हैं। आज प्रदेश अर्थव्यवस्था में नंबर दो का राज्य है। हमारी सरकार ने पहले ही फसलों में किसानो की कर्ज माफी और राज्य के कर्मचारियों के लिए 7th पे कमिशन लागू करने पर जोर दिया। हमने जनता पर बिना टैक्स लगाए उन्हें बेहतर परिणाम दिए। आज उत्तर प्रदेश एक रेवेन्यू सर्कल्स स्टेट है।
आज रोजगार की संभावना बनी है। पिछले 70 वर्षों में पर कैपिटा इनकम 46000 थी जो कि आज 1,24000 पहुंच चुकी है। आगे उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नड्डा जी का तथा केंद्रीय मंत्रियों का आभार व्यक्त करता हूं।
यह भी पड़े :- IDBI Bank Jobs 2024: आईडीबीआई बैंक में 1000 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया, योग्यता और सैलरी