कनाडा की मशहूर रैपर और मॉडल टॉमी जेनेसिस म्यूजिक वीडियो को लेकर सुर्खियां बटोर रही है, लेकिन उनकी सुर्खियों की वजह उनके द्वारा किया गया कोई अच्छा काम नहीं बल्कि आलोचनाएं हैं। टॉमी जेनेसिस ने अपनी नई म्यूजिक वीडियो में माता काली का रूप धारण किया है और अश्लील हरकतें करती हुई नजर आ रही है, उन्होंने सिर्फ हिंदू धर्म का अपमान नहीं किया बल्कि ईसाई धर्म का भी मजाक बनाया है। वीडियो में वह काली माता का रूप ले और क्रिश्चियन धर्म का पवित्र साइन क्रॉस को लेकर आपत्तिजनक हरकतें करती हुई नजर आ रही है।

