Tej Pratap Yadav के सरकारी आवास में बड़ी चोरी! पार्टी फण्ड के 20 लाख रुपये गायब, PA के खिलाफ FIR दर्ज
Patna: Tej Pratap Yadav के सरकारी आवास से 20 लाख रुपये नकद और कई कीमती सामान गायब होने का मामला समन आया है। इस मामले में तेज पताप यादव ने अपने निजी सहायक (पीए) मोतीलाल राय के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज़ कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
Tej Pratap Yadav के सरकारी आवास से सामने आया बड़ा चोरी का मामला
जाकारी के अनुसार, यह घटना पटना स्तिथ तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है की उनके निजी सहायक मोतीलाल राय ने पार्टी फण्ड के लिए रखे गए 20 लाख रुपये नकद के साथ साथ कई कीमती सामान और आभूषण भी चुरा लिया है।
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पुरे मामले की जांच शुरू हर दी। घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में भी इस मामले की चर्चा तेज हो गई है।
पार्टी फण्ड के पैसे होने का दावा
तेज पताप यादव की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है की आवास में रखा गया 20 लाख रुपये का नकद पार्टी से जुड़े कामो के लिए रखा गया था। इसके अलावा कई कीमती वस्तुएं और निजी सामान भी गायब पाए गए हैं।
पुलिस को दी गई शिकायत में मोतीलाल राय पर भरोसे का फायदा उठाकर चोरी करने का आरोप लगाया गया है। फ़िलहाल पुलिस पुरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में छापेमारी भी की जा रही है।
कई कीमती सामान भी बताये गए गायब
शिकायत के अनुसार, नकदी के अलावा सोने की चैन, अंगूठी, मैकबुक, आईपैड, चार आईफोन 17 प्रो मैक्स, एक लेनेवो लैपटॉप, चार पेन ड्राइव और दो हार्ड डिस्क भी गायब होने की जानकार मोलने के बाद पुलिस ने सूचि के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है की शिकायत में बताये गए सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और अन्य जानकारियों के आधार पर आगे की करवाई की जाएगी।
पहले भी सामने आ चूका है चोरी का मामला
यह पहली बार नहीं है जब तेज प्रताप यादव के आवास से चोरी की घटना सामने आई है। वर्ष 2022 में भी उनके घर में चोरी का मामला सामने आया था। एक बार फिर ऐसी घटना होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था और आवास की निगरानी को लेकर सवाल उठने लगे है।
हाल के दिनों में तेज प्रताप यादव लगातार कई विवादों और शिकायतों को लेकर चर्चा में रहे हैं। कुछ दिन पहले उन्हें कुछ लोगों ने जबरन घर में घुसने और साजिश रचने का आरोप लगते हुए भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा था की उनकी जान को खतरा है।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण किया और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारीयों का कहना है की मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
पुलिस का कहना है की शिकायत में जिन वस्तुओं और नकदी का जिक्र किया गया है, उनकी पुष्टि और अन्य तथ्यों की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्यवाई की जाएगी।
आगे क्या हो सकता है?
तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास से नकदी और कीमती सामान गायब होने का मां राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों स्तरों पर चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस के जांच के बाद ही यह साफ़ हो सकेगा की चोरी की घटना कैसे हुई और इसमें कोण कोण लोग शामिल हैं।
फ़िलहाल पुलिस आरोपी मोतीलाल राय की तलाश में जुटी हुई है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आने वाल्व दिनों में जांच के आधार पर इस मामले में और जानकारी सामने आ सकती है।
यह भी पढ़े ….
